मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पशुपालन और संबद्ध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए ब्रिटेन की मंत्री एंजेला ईगल के साथ द्विपक्षीय वार्ता की


भारत और ब्रिटेन पशु स्वास्थ्य, सतत पशुधन उत्पादन और व्यापार के क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत कर रहे हैं

प्रविष्टि तिथि: 12 OCT 2026 10:25PM by PIB Delhi

भारत सरकार के केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज नई दिल्ली में ब्रिटेन की पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों की मंत्री एंजेला ईगल के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

बातचीत का मुख्य केंद्र तकनीकी विशेषज्ञता और बेहतरीन तौर-तरीकों के आदान-प्रदान के जरिए पशु स्वास्थ्य, बेहतर ढंग से पशुपालन, वैज्ञानिक अनुसंधान, जीनोमिक्स, उन्नत प्रजनन तकनीकों और क्षमता-निर्माण के क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करने पर रही।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image001_20261012222644_737d8d.jpg

दोनों पक्षों ने भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के तहत अवसरों पर भी चर्चा की। इसमें पशुधन, डेयरी, समुद्री और पशु से मिलने वाले अन्य उत्पादों से जुड़े बाजार पहुंच और  नियामक मुद्दों को हल करना शामिल रहा।

इस बातचीत ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने, व्यापार को सुविधाजनक बनाने और पशुपालन और संबद्ध क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

***

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे


(रिलीज़ आईडी: 2322594) आगंतुक पटल : 48
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English