संचार मंत्रालय
ट्राई ने अगस्त 2026 के दौरान दिल्ली एलएसए के तहत नई दिल्ली और मध्य दिल्ली मार्ग पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया
प्रविष्टि तिथि:
12 OCT 2026 3:48PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अगस्त 2026 के दौरान दिल्ली एलएसए के अंतर्गत नई दिल्ली और मध्य दिल्ली मार्गों पर आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के दौरान, ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) प्रवाह क्षमता आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) मापदंडों के लिए टीएसपी के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।
इन स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सेशन स्थापित किए जाते हैं। कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है, और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके सेशन की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 10 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026 तक दिल्ली एलएसए में सिटी ड्राइव (322.9 किमी), हॉटस्पॉट लोकेशन (11), वॉक टेस्ट (2.2 किमी) और इंटर ऑपरेटर कॉलिंग (1 लोकेशन) सहित ड्राइव टेस्ट आयोजित किए। ये टेस्ट ट्राई के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन ड्राइव टेस्ट के दिन/समय पर परीक्षण क्षेत्र/मार्ग पर टीएसपी के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
ड्राइव टेस्ट रूट: यह मानचित्र ड्राइव टेस्ट रूटों का है, जिसमें शहर में ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉल टेस्ट, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट शामिल हैं, जैसा कि मानचित्र पर दर्शाए गए संकेतों के अनुसार है।

चित्र-1: ड्राइव टेस्ट रूट
प्रमुख मापदंडों का आकलन किया गया
- कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2जी/ 3जी/ 4जी/ 5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।
- वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी (एमओएस)।
- कॉल साइलेंस की घटनाएं : कॉल के दौरान हुई कॉल साइलेंस की संख्या।
- डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड प्रवाह क्षमता, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर।
नई दिल्ली और मध्य दिल्ली मार्ग पर प्रमुख मापदंडों के आधार पर समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:
- कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल स्ट्रेंथ कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल स्ट्रेंथ वाले नमूनों की संख्या के रुप में मापी गई है जो एयरटेल के लिए 1594/97412, एमटीएनएल के लिए 59106/91219, आरजेआईएल के लिए 1610/95084 और वीआईएल के लिए 983/97747 थी। कवरेज गैप का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
- कॉल ड्रॉप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में कॉल ड्रॉप की संख्या सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की संख्या में से ड्रॉप हुई कॉल की संख्या के रूप में मापी गई जो एयरटेल के लिए 0/868, एमटीएनएल के लिए 123/794, आरजेआईएल के लिए 2/872 और वीआईएल के लिए 1/877 थी। कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
- कॉल साइलेंस की घटनाएं - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी) में कॉल साइलेंस की घटनाएं कुल स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक देखे गए साइलेंस घटना की कुल संख्या के रूप में मापा गया जो एयरटेल के लिए 3/844, आरजेआईएल के लिए 46/835 और वीआईएल के लिए 11/845 था। कॉल साइलेंस की घटनाओं के स्थानों का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
- डेटा डाउनलोड और अपलोड प्रवाह क्षमता (थ्रूपुट):
- डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 156.52 एमबीपीएस, एमटीएनएल (3जी) के लिए 4.34 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 287.91 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी) के लिए 39.57 एमबीपीएस के रूप में देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट की जानकारी अनुलग्नक के मानचित्र में दी गई है।
- डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी) के लिए औसत अपलोड गति 23.94 एमबीपीएस, एमटीएनएल (3 जी) के लिए 1.17 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5 जी) के लिए 23.31 एमबीपीएस और वीआईएल (5 जी) के लिए 25.41 एमबीपीएस देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक के मानचित्र में दिया गया है।
अनुलग्नक के मानचित्र पर लाल बिंदुओं पर क्लिक करके कॉल ड्रॉप होने और कॉल साइलेंस की घटनाओं के स्थान देखे जा सकते हैं।
आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण नीचे दिया गया है:
- शहर - नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के तहत, सिटी ड्राइव में शामिल क्षेत्र हैं रोज गार्डन, सराय काले खां, आईपी एस्टेट, राजघाट, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, दरियागंज, सुप्रीम कोर्ट, जेएलएन स्टेडियम, जंगपुरा, लाजपत नगर, ओखला एनएसआईसी, हौज खास, ग्रीन पार्क, जोर बाग, खान मार्केट, इंडिया गेट, जनपथ, नई दिल्ली, तीस हजारी, सराय रोहिल्ला, आनंद पर्बत, मोती नगर, राजिंदर नगर, चाणक्यपुरी, मोती बाग और सरोजिनी नगर आदि।
- हॉटस्पॉट - स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव को दर्शाने वाले हॉटस्पॉट स्थान अग्रसेन की बावली, जीबी पंत अस्पताल, हनुमान मंदिर कनॉट प्लेस, खान मार्केट, एलएनजेपी अस्पताल लोक कल्याण मार्ग, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) - बहादुर शाह जफर मार्ग, ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन, पटियाला हाउस कोर्ट, लाल किला, सदर बाजार और ब्रिटिश स्कूल चाणक्यपुरी हैं।
- पैदल परीक्षण - 14 अगस्त 2026 को आयोजित पैदल परीक्षण में भागीरथ पैलेस इलेक्ट्रॉनिक मार्केट को शामिल किया गया, जिसमें भीड़भाड़ वाले पैदल यात्री वातावरण में मोबाइल नेटवर्क के व्यवहार को मापा गया।
इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित टीएसपी (दूरसंचार सेवा प्रदाता) के साथ साझा कर दिए गए हैं ताकि वे अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, adv.ca@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है या दिल्ली स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से +91-11-20907772 पर संपर्क किया जा सकता है।
अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें
***
पीके/केसी/आरटी/एके/एमपी
(रिलीज़ आईडी: 2322394)
आगंतुक पटल : 48