महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने महिला और बाल विकास पर दो दिन के विभागीय शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की
प्रविष्टि तिथि:
08 OCT 2026 9:12PM by PIB Delhi
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आज नई दिल्ली में महिला और बाल विकास पर आयोजित दो दिन के विभागीय शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर भी सम्मेलन में शामिल हुई।
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह शिखर सम्मेलन केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय को और मजबूत करेगा। साथ ही, महिलाओं को सशक्त बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायता करेगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के महिला और बाल विकास मंत्री तथा केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी एक साथ शामिल हो रहें हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण, बाल विकास, पोषण, सुरक्षा और कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रमुख रूप से चर्चा की जाएगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं और बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ एवं गरिमापूर्ण भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि तीन महत्वपूर्ण विषयों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया। इनमें बेहतर पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों को और अधिक सुदृढ़ बनाना, संवेदनशील परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित संस्थागत और कानूनी प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन शामिल है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के हित में केंद्र तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, अनुभवों का आदान-प्रदान और जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन इन प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाएगा।
https://www.pib.gov.in/PressReleasepage.aspx?PRID=2320783®=48&lang=1
***
पीके/केसी/आरटी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2321125)
आगंतुक पटल : 56
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English