संचार मंत्रालय
दूरसंचार विभाग ने स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का समापन किया
प्रविष्टि तिथि:
02 OCT 2026 8:15PM by PIB Delhi
दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने 17.09.2026 से 02.10.2026 तक "स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत" थीम के साथ 'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान मनाया। इस अभियान ने नागरिकों को सक्रिय रूप से एकजुट करके और दूरसंचार विभाग (डीओटी) मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों, मैदानी इकाइयों और संबंधित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के सरकारी कर्मियों को संगठित करके एक व्यापक राष्ट्रीय आंदोलन को गति दी। विभाग और उसके पीएसयू/फील्ड कार्यालयों ने देश भर में उपेक्षित क्षेत्रों और निर्धारित स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) को बदलने और पुनर्जीवित करने के लिए विशेष रूप से समर्पित व्यापक स्वच्छता अभियानों का आयोजन किया।

यह स्वच्छता अभियान 02.10.2026 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाए जाने के साथ संपन्न हुआ, जिसमें केंद्रीय संचार और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने "एक पेड़ माँ के नाम" पहल के तहत एक पौधा लगाया।
***
पीके/केसी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2318475)
आगंतुक पटल : 54
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English