प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर हिमांशु ढिल्लों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 21 SEP 2026 7:26PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हिमांशु ढिल्लों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि भारत को उनके प्रदर्शन पर गर्व है।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल पुरुष स्पर्धा में हिमांशु ढिल्लों को शानदार रजत पदक! दबाव में भी उनका शांत स्वभाव और बेहतरीन सटीकता प्रशंसनीय रही। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनके प्रदर्शन पर गर्व है: PM @narendramodi

***

पीके/केसी/आरटी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 2313284) आगंतुक पटल : 117
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam