कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग को ‘राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान’

प्रविष्टि तिथि: 14 SEP 2026 5:12PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, नई दिल्ली को, राजभाषा के कार्यान्वयन के क्षेत्र में, उत्कृष्ट कार्य करने एवं सतत श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु, वर्ष 2025-26 के लिए, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा ‘राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान’ प्रदान किया गया है।


यह सम्मान, 14 सितंबर, 2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर, सिडको एग्ज़ीबिशन सेंटर, नवी मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाषा  सम्मेलन के दौरान माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री, श्री अमित शाह के कर कमलों से, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की सचिव, श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा को प्रदान किया गया।

 गौरतलब है कि विभाग को वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 के संबंध में लगातार दो बार, राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (प्रथम) से सम्मानित किया गया है।

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, नई दिल्ली को, इस वर्ष भी राजभाषा के कार्यान्वयन में, श्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन हेतु, प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

नियमानुसार, जिस मंत्रालय/विभाग को, लगातार दो बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त होता है, उसे अगले वर्ष पुरस्कार नहीं दिया जाता है।

तथापि, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, नई दिल्ली द्वारा कई वर्षों से, निरंतर, राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। अतः राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन में, सतत उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने हेतु, विभाग को, विशेष ‘राजभाषा उत्कृष्टता सम्मान’, दिया गया है।

***

एनकेआर/आनंद


(रिलीज़ आईडी: 2310103) आगंतुक पटल : 165
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English