रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एयर मार्शल विवेक हांडे ने डीजीएमएस (वायु) का पदभार ग्रहण किया

प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2026 9:45PM by PIB Delhi

एयर मार्शल विवेक हांडे, एवीएसएम, वीएसएम ने 01 सितंबर, 2026 को भारतीय वायु सेना में स्थायी प्रतिनियुक्ति पर महानिदेशक चिकित्सा सेवा (वायु) का पदभार ग्रहण किया। सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे, टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र, उन्हें दिसंबर 1988 में कमीशन दिया गया था। वह राष्ट्रीय ख्याति के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं और उन्होंने अपने शानदार करियर में कई विशेषज्ञ व प्रशासनिक पदों को संभाला है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/PIC(1)_20260901214634_6dc096.JPG

एयर मार्शल विवेक हांडे को अब रक्षा बलों की तीनों सेवाओं में सेवा देने का विशेषाधिकार प्राप्त है। एक फ्लैग ऑफिसर के रूप में, उन्होंने भारतीय नौसेना अस्पताल पोत 'अश्विनी' की कमान संभाली और इसके बाद वह वरिष्ठ परामर्शदाता मेडिसिन रहे। वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नत होने के बाद, उन्होंने वर्तमान पदभार ग्रहण करने से पहले महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा कार्यालय में महानिदेशक (संगठन एवं कार्मिक) का महत्वपूर्ण पद संभाला।

पीके/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2305786) आगंतुक पटल : 111
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English