भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
सीसीआई ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के अधिग्रहण और संबंधित मामलों को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
01 SEP 2026 9:05PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड के अधिग्रहण और इससे संबंधित मामलों को अपनी मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन में निम्नलिखित शामिल हैं:
(क) टीपीजी निकोबार एसजी प्राइवेट लिमिटेड (निकोबार) द्वारा असीम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड (असीम) की 100% शेयर पूंजी का अधिग्रहण (असीम का निकोबार अधिग्रहण) और तत्पश्चात निकोबार से आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड (आईसीआईसीआई) द्वारा असीम की 5 प्रतिशत शेयर पूंजी का अधिग्रहण (आईसीआईसीआई द्वारा अधिग्रहण) (सामूहिक रूप से 'असीम अधिग्रहण' के रूप में संदर्भित)। असीम के इस निकोबार अधिग्रहण को टीपीजी राइज क्लाइमेट जीएसआई एसएफ प्राइवेट लिमिटेड (टीपीजी राइज) और क्लायडो इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (क्लायडो) द्वारा वित्तपोषित किया जाएगा;
(ख) एनआईआईएफ इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड (आईएफएल) में असीम की संपूर्ण 30.83 प्रतिशत शेयर पूंजी का नेशनल इन्वेस्टम्ंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड II (जो अपने निवेश प्रबंधक नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लिमिटेड के माध्यम से कार्य कर रहा है) को विक्रय (आईएफएल विनिवेश); और
(ग) असीम अधिग्रहण के पूरा होने के बाद, निकोबार द्वारा क्लाइमेट फाइनेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (सीएफआईपीएल - जो निकोबार की एक सहायक कंपनी है) का असीम में विलय करने का विचार है, जिसमें असीम अस्तित्व में बनी रहने वाली संस्था होगी (सीएफआईपीएल-असीम विलय)।
निकोबार एक स्पेशल पर्पस व्हीकल (विशेष उद्देश्यीय इकाई) है, जो टीपीजी राइज और क्लायडो के माध्यम से अंततः टीपीजी, इंक. के स्वामित्व में है। भारत में निकोबार की एक सहायक कंपनी सीएफआईपीएल है, जो भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) में पंजीकृत एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है। टीपीजी मुख्य रूप से प्राइवेट इक्विटी, रियल एस्टेट और पब्लिक मार्केट स्ट्रैटेजी जैसी एसेट क्लासेज में निवेश करती है।
क्लायडो सिंगापुर में रजिस्टर्ड एक इन्वेस्टमेंट होल्डिंग व्हीकल है, जिसका गठन केवल निवेश रखने/संभालने के उद्देश्य से किया गया है।
असीम भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास एनबीएफसी-इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी-आईएफसी) के रूप में पंजीकृत एक नॉन-डिपॉजिट टेकिंग मिडिल लेयर-एनबीएफसी है। यह मुख्य रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनियों को ऋण और लेंडिंग सर्विस प्रदान करने के कार्य में संलग्न है।
एनआईआईएफ II भारत के कानूनों के तहत स्थापित एक ट्रस्ट है और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास श्रेणी-II वैकल्पिक निवेश कोष के रूप में पंजीकृत है।
आईएफएल भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के चैप्टर III B के तहत पंजीकृत एक नॉन-डिपॉज़िट टेकिंग, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेट फंड (एनबीएफसी-आईडीएफ) है।
सीएफआईपीएल को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से गैर-जमा स्वीकार करने वाली एनबीएफसी-इन्वेस्टमेंट एंड क्रेडिट कंपनी (एनबीएफसी-आईसीसी) के रूप में कार्य करने का पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।
****
पीके/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2305785)
आगंतुक पटल : 64
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English