सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

शिक्षा के ज़रिए बाधाओं को पार करना: PM-YASASVI स्कॉलरशिप ने झारखंड के ग्रामीण इलाके के ओबीसी  छात्र विश्वजीत मंडल को एमबीए का सपना साकार करने में सहायता की


झारखंड l सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

प्रविष्टि तिथि: 07 AUG 2026 7:24PM by PIB Delhi

शिक्षा में ज़िंदगी बदलने की ताकत होती है, विशेष रूप से आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों के लिए यह बात और भी विश्वास से कही जा सकती है। काबिल विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देकर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय प्रतिभाशाली युवाओं को अच्छी गुणवत्ता की उच्च शिक्षा पाने और समुदायों में बदलाव लाने में सहायता कर रहा है।

ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी झारखंड के ग्रामीण, आदिवासी-बहुल इलाके के 28 साल के छात्र विश्वजीत मंडल की है। उनकी पढ़ाई का सफ़र PM-YASASVI स्कॉलरशिप स्कीम की वजह से मुमकिन हो पाया।

विश्वजीत ऐसे इलाके में पले-बढ़े  जहाँ अच्छी शिक्षा, प्रोफेशनल अनुभव और नौकरी के मौके कम थे। इस कारण विश्वजीत को काफ़ी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। 'अन्य पिछड़ा वर्ग' (ओबीसी) समुदाय से होने के कारण, भारत के बेहतरीन संस्थानों में से किसी एक में मैनेजमेंट की पढ़ाई करना बहुत बड़ा सपना लगता था। इन चुनौतियों से डरे बिना, उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (आईआईएम) रायपुर में 2024–26 पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (पीजीपी) में प्रवेश पाने के लिए कड़ी मेहनत की और अपने समुदाय के पहले व्यक्ति बने जिन्होंने यह शानदार उपलब्धि हासिल की।

आर्थिक मदद से उच्च शिक्षा प्राप्त करने को बढ़ावा

आईआईएम रायपुर में एमबीए करने का खर्च विश्वजीत और उनके परिवार के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती थी। PM-YASASVI स्कॉलरशिप के ज़रिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने लगभग ₹18 लाख की पूरी ट्यूशन फ़ीस के लिए आर्थिक सहायता दी। समय पर मिली इस सहायता से वे बिना किसी आर्थिक चिंता के अपनी पढ़ाई जारी रख पाए और अपना पूरा ध्यान पढ़ाई और व्यक्तिगत विकास पर लगा पाए।

 

आर्थिक दबावों से मुक्त होकर, विश्वजीत ने आईआईएम रायपुर में एकेडमिक प्रोजेक्ट्स, लीडरशिप पहल, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और प्रोफेशनल नेटवर्किंग के अवसरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन अनुभवों ने उनकी मैनेजमेंट क्षमताओं को मजबूत किया और उनके करियर की संभावनाओं को काफी बेहतर बनाया।

 

भावी पीढ़ियों के लिए अवसर बनाना

आज, विश्वजीत एक सफल प्रोफेशनल करियर बनाने की अच्छी स्थिति में हैं और साथ ही ग्रामीण और पिछड़े समुदायों के युवा विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल भी हैं। अपने समुदाय से आईआईएम रायपुर से एमबीए करने वाले पहले व्यक्ति के तौर पर, उन्हें उम्मीद है कि वे दूसरों को यह विश्वास करने के लिए प्रेरित कर पाएंगे कि शिक्षा सामाजिक-आर्थिक बाधाओं को दूर कर सकती है।

इस स्कॉलरशिप ने केवल उनके अपने भविष्य को बदला है, बल्कि उन्हें अपने समुदाय के विकास में योगदान देने के लिए भी सशक्त बनाया है। वे आगे बढ़ने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने और अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं।

विश्वजीत मंडल, PM-YASASVI स्कॉलर

अपनी यात्रा के बारे में, विश्वजीत मंडल ने कहा:

"PM-YASASVI स्कॉलरशिप के अंतर्गत आर्थिक सहायता मिलने से मेरी शिक्षा की यात्रा बदल गई। इसने आईआईएम रायपुर में मेरे एमबीए के खर्च का बोझ हटा दिया और मुझे पूरी तरह से सीखने, लीडरशिप और स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देने का मौका दिया। आज, मैं एक सफल करियर के लिए बेहतर ढंग से तैयार हूं और उम्मीद करता हूं कि ग्रामीण और पिछड़े समुदायों के और भी कई विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और अच्छी शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित कर सकूंगा।"

विश्वजीत मंडल की सफलता की कहानी दिखाती है कि कैसे PM-YASASVI स्कॉलरशिप आर्थिक बाधाओं को दूर करके 'अन्य पिछड़ा वर्ग' (ओबीसी) के विद्यार्थियों के लिए अच्छी उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ा रही है। शिक्षा में लगातार निवेश के जरिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय प्रतिभाशाली युवाओं को सशक्त बनाना, समावेशी विकास को बढ़ावा देना और ऐसे भविष्य के लीडर तैयार करना जारी रखे हुए है जो देश की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में योगदान देते हैं।

*******

पीके/केसी/पीके/डीए

 


(रिलीज़ आईडी: 2296376) आगंतुक पटल : 132
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English