संघ लोक सेवा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2025

प्रविष्टि तिथि: 07 AUG 2026 8:02PM by PIB Delhi

 संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 03 अगस्त, 2025 को आयोजित केन्द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2025 के लिखित भाग तथा दिनांक 04.05.2026 से 29.05.2026 तक व्यक्तित्व परीक्षण के लिए आयोजित साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर निम्नलिखित सूची, योग्यता क्रम में, उन उम्मीदवारों की है, जिनकी अनुशंसा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल अर्थात् सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में सहायक कमांडेंट (समूह क) के पदों पर नियुक्ति के लिए की गई है।

2.1 नियुक्ति हेतु कुल 350 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई है जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

सामान्य

ई.डब्ल्यू.एस

अ.पि.व.

अ.जा.

अ.ज.जा.

योग

103

(05 भूतपूर्व सैनिक सहित)

44

 

109

(08 भूतपूर्व सैनिक सहित)

62

(02 भूतपूर्व सैनिक सहित)

32

350

(15 भूतपूर्व सैनिक सहित)

 

2.2. अनुशंसित उम्मीदवारों का अंतिम चयन/नियुक्ति, देश भर के विभिन्न उच्च न्यायालयों में परीक्षा से संबंधित लंबित रिट याचिकाओं के अंतिम निर्णय के अध्यधीन होगा।

2.3 एक उम्मीदवार का परिणाम रोक दिया गया है।

3. सरकार द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति, उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार तथा उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा नियमावली में निहित पात्रता संबंधी निर्धारित सभी मानदंडों/ प्रावधानों को पूरा किए जाने तथा सत्यापन, जहां आवश्यक हो, संतोषजनक ढंग से पूरा किए जाने के अध्यधीन की जाएगी। विभिन्न सेवाओं में उम्मीदवारों का आबंटन उनके द्वारा प्राप्त रैंक तथा उनके द्वारा सेवाओं को प्रदान की गई वरीयता के आधार पर किया जाएगा।

4. सरकार द्वारा भरी जाने के लिए सूचित रिक्तियों की संख्या निम्नानुसार है:-

 

सेवा का नाम

रिक्तियों की कुल संख्या

सामान्य

ई.डब्ल्यू.एस

अ.पि.व.

अ.जा.

अ.ज.जा.

योग

सीआरपीएफ

84

20

55

30

15

204

बीएसएफ

10

02

06

04

02

24

आईटीबीपी

41

08

18

09

03

79

एसएसबी

11

05

07

07

03

33

सीआईएसएफ

39

09

23

12

09

92

योग

185

44

109

 62

 32

432*

* कुल रिक्तियों में से भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित 10% रिक्तियों सहित।

 

5. ईडब्ल्यूएस / अ.पि.व. / अ.जा. /अ.ज.जा. तथा भूतपूर्व सैनिक के तहत आरक्षण की स्थिति के संबंध में अनुशंसित उम्मीदवारों के दावे संबंधित अधिकारियो द्वारा सत्यापन के अध्यधीन है।

6. अनुशंसित उम्मीदवारों में से 126 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है।

 

सामान्य

ई.डब्ल्यू.एस

अ.पि.व.

अ.जा.

अ.ज.जा.

योग

82

34

43

03

02

164

7. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा, 2025 के नियम 16 (4) तथा (5) के अनुसार आयोग ने संबंधित श्रेणियों के तहत अंतिम अनुशंसित उम्मीदवार के नीचे योग्यता क्रम में 164 उम्मीदवारों की एक समेकित आरक्षित सूची तैयार की है जिसका विवरण निम्नानुसार है:

8. संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवन के निकट ‘सुविधा काउंटर’ स्थित है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा/ भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/ स्पष्टीकरण व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष संख्या 011-23385271/ 23381125 पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 17:00 बजे के बीच किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध होगा। तथापि, उम्मीदवारों के अंक, परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होने की संभावना है।

परिणाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

*****

एनकेआर/एवी


(रिलीज़ आईडी: 2296332) आगंतुक पटल : 127
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English