संस्कृति मंत्रालय
सार्वजनिक लाइब्रेरी
प्रविष्टि तिथि:
30 JUL 2026 3:43PM by PIB Delhi
संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन (एनएमएल) योजना के अंतर्गत, 'एनएमएल मॉडल पुस्तकालयों की स्थापना' घटक के अंतर्गत, संबंधित राज्य अधिकारियों की सिफारिश पर प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में एक राज्य केंद्रीय पुस्तकालय और एक जिला पुस्तकालय को तथा संस्कृति मंत्रालय द्वारा अनुलग्नक-ए में दिए गए विवरण के अनुसार चिन्हित 6 पुस्तकालयों को वित्तीय सहायता स्वीकृत की है।
मिशन के अंतर्गत आवंटित वार्षिक बजट, जारी की गई धनराशि और किए गए व्यय का विवरण इस प्रकार है:
|
राशि (लाखों में)
|
|
वित्तीय वर्ष
|
आवंटित बजट (संशोधित अनुमान)
|
मंत्रालय द्वारा धनराशि जारी की गई
|
वास्तविक व्यय
|
|
2016-17
|
3250.00
|
2637.84
|
1807.96
|
|
2017-18
|
4960.00
|
2884.43
|
652.52
|
|
2018-19
|
3992.00
|
2525.45
|
404.35
|
|
2019-20
|
73.00
|
0.00
|
232.82
|
|
2020-21
|
0.00
|
0.00
|
151.27
|
|
2021-22
|
165.00
|
152.16
|
442.18
|
|
2022-23
|
1910.00
|
1895.55
|
306.24
|
|
2023-24
|
2602.00
|
469.24
|
1357.07
|
|
2024-25
|
2161.00
|
2071.80
|
1893.66
|
|
2025-26
|
3507.00
|
3309.00
|
3244.08
|
भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची के अनुसार पुस्तकालय राज्य का विषय है, और सार्वजनिक पुस्तकालय संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश प्राधिकरणों के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करते हैं।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी आज राज्यसभा में लिखित में दी।
***
पीके/केसी/एचएन/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2291859)
आगंतुक पटल : 81