भारी उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ग्रिड-स्तरीय स्थिर ऊर्जा भंडारण अनुप्रयोगों के लिए कुल 10 गीगावाट क्षमता की उन्नत रसायन सेल  विनिर्माण सुविधाओं की स्थापना हेतु पीएलआई एसीसी योजना के अंतर्गत लाभार्थी कंपनियों के चयन के लिए भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा निविदा पूर्व सम्मेलन आयोजित किया गया


भारी उद्योग मंत्रालय ने इससे पहले ग्रिड-स्तरीय स्थिर ऊर्जा भंडारण अनुप्रयोगों के लिए कुल 10 GWh क्षमता की एसीसी विनिर्माण सुविधाओं की स्थापना हेतु पीएलआई एसीसी योजना के अंतर्गत लाभार्थी कंपनियों के चयन के लिए सीपीपी पोर्टल पर आरएफपी जारी किया था

बोली प्रक्रिया सीपीपी पोर्टल के माध्यम से क्यूसीबीएस ढांचे के अंतर्गत तकनीकी बोली और वित्तीय बोली वाली दो-लिफाफा प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी

निविदा दस्तावेज 15 जुलाई 2026 से सीपीपी पोर्टल पर उपलब्ध हैं तथा बोली जमा करने की अंतिम तिथि है

प्रविष्टि तिथि: 29 JUL 2026 6:48PM by PIB Delhi

भारी उद्योग मंत्रालय ने आज, 29 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्रिड-स्तरीय स्थिर ऊर्जा भंडारण अनुप्रयोगों के लिए 10 GWh क्षमता की उन्नत रसायन सेल विनिर्माण इकाइयों की स्थापना हेतु निर्माताओं के चयन के लिए वैश्विक निविदा के संबंध में सफलतापूर्वक प्री-बिड सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में 29 संभावित बोलीदाताओं, उद्योग जगत के हितधारकों, नीति आयोग, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय तथा विभिन्न उद्योग संघों ने सक्रिय भागीदारी की।

यह प्री-बिड सम्मेलन 15 जुलाई 2026 को भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा सीपीपी पोर्टल पर निविदा दस्तावेज जारी किए जाने के बाद आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य उन्नत रसायन सेल के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना, ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण के लिए ग्रिड-स्तरीय ऊर्जा भंडारण प्रणालियों की तैनाती को समर्थन देना है।

सम्मेलन के दौरान वैश्विक निविदा के दायरे एवं उद्देश्यों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। प्री-बिड सम्मेलन में संभावित बोलीदाताओं द्वारा उठाए गए प्रश्नों का समाधान किया गया। प्रतिभागियों को यह भी जानकारी दी गई कि वे आरएफपी (में दिए गए विवरण के अनुसार 20 अगस्त 2026 तक ई-मेल के माध्यम से अपने प्रश्न भेज सकते हैं।

निविदा दस्तावेज 15 जुलाई 2026 से उपलब्ध हैं तथा बोली जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 है। प्राप्त बोलियां 14 अक्टूबर 2026 को खोली जाएंगी। बोली प्रक्रिया सीपीपी पोर्टल के माध्यम से गुणवत्ता एवं लागत आधारित चयन ढांचे के अंतर्गत ऑनलाइन, पारदर्शी, दो-चरणीय प्रणाली के अनुसार संचालित की जाएगी।

पीएलआई एसीसी योजना तथा वैश्विक निविदा प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी एवं नवीनतम अपडेट के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को भारी उद्योग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट अथवा सीपीपी पोर्टल पर जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

***

पीके/केसी/वीएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2291440) आगंतुक पटल : 79
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu