सहकारिता मंत्रालय
बिहार में भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की शाखा
प्रविष्टि तिथि:
22 JUL 2026 5:38PM by PIB Delhi
भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (बीबीएसएसएल) का कोई भी औपचारिक शाखा कार्यालय वर्तमान में बिहार में स्थापित नहीं है । तथापि, राज्य में बीबीएसएसएल की प्रचालन उपस्थिति इसके क्षेत्रीय अधिकारी के माध्यम से है, जो बीज वितरण, व्यवसाय विकास और बीज संबंधी कार्यकलापों की निगरानी का समन्वय करते हैं ।
बीबीएसएसएल, बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के माध्यम से बिहार में बीज व्यवसाय का संचालन कर रहा है, जो राज्य में बीबीएसएसएल के लिए नामित नोडल एजेंसी है । बीज उत्पादन और वितरण कार्यकलापों का समन्वय नोडल एजेंसी, स्थानीय सहकारी संस्थाओं और अन्य हितधारकों के साथ किया जाता है । वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान, बीबीएसएसएल ने बिहार में 20 सहकारी समितियों को सीधे विभिन्न फसलों के बीजों की आपूर्ति भी की है, जिससे राज्य में इसके सहकारिता-आधारित वितरण नेटवर्क को सुदृढ़ किया गया है ।
बीबीएसएसएल एक किसान-केंद्रित मूल्य निर्धारण मॉडल का अनुसरण करता है, जिसके अंतर्गत बीज उत्पादक किसानों को निम्नलिखित में से जो भी अधिक हो, उस दर पर भुगतान किया जाता है: (i) न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और साथ में श्रेणीबद्ध बीजों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत का प्रोत्साहन, या (ii) प्रचलित मंडी बाजार मूल्य, या (iii) संबंधित राज्य बीज निगम की प्रापण दर । यह सुनिश्चित प्रापण प्रदान करता है, किसानों को मूल्य के उतार-चढ़ाव से बचाता है और बीज उत्पादन की उच्च गुणवत्ता तथा तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उन्हें एक लाभकारी प्रीमियम प्रदान करता है ।
यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
*****
AK/AP
(रिलीज़ आईडी: 2287818)
आगंतुक पटल : 90
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English