सहकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मेरी समिति, मेरा पटल

प्रविष्टि तिथि: 21 JUL 2026 5:28PM by PIB Delhi

“मेरी समिति मेरा पटल” एक पहल है जिसे राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद (एनसीसीटी) के अधीन क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान (आरआईसीएम), चंडीगढ़ द्वारा स्वतंत्र रूप से परिकल्पित और प्रारंभ किया गया है । “मेरी समिति – मेरा पटल” का उद्देश्य प्राथमिक कृषि क्रेडिट समितियों (पैक्स) की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करके, शासन में सुधार लाकर और उनकी दृश्यता को बढ़ाकर उन्‍हें सशक्त और आधुनिक बनाना है

यह पहल सुविज्ञ निर्णयन में सहायता के लिए पैक्स की डिजिटल प्रोफाइलिंग और केंद्रीकृत, पारदर्शी, रियल टाइम डेटा प्रणाली के निर्माण की सुविधा प्रदान करती है । इसके कार्यान्वयन में क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान (आरआईसीएम), चंडीगढ़ के क्षेत्राधिकार को कवर किया गया है जिसमें क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान (आरआईसीएम), चंडीगढ़ द्वारा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली, चंडीगढ़ तथा लेह-लद्दाख शामिल हैं ।

वर्तमान में उक्त पोर्टल का पूरे देश में विस्तार करने का कोई प्रस्‍ताव नहीं है

इस पहल के अंतर्गत पैक्स और बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (एमपीसीएस) के लिए कार्यान्वित क्षेत्रों में निम्नलिखित ठोस लाभों की उम्मीद है:

  • पहचान और पारदर्शिता : प्रत्येक पैक्‍स/एमपीसीएस की अपेक्षा होती है कि उसकी एक डिजिटल प्रोफ़ाइल हो जो उसके इतिहास, सदस्यता, प्रदान की गई सेवाओं, उपयोग की गई योजनाओं और शासन संरचना को प्रदर्शित करे
  • सार्वजनिक दृश्यता: इस पहल से सार्वजनिक क्षेत्र में पैक्‍स/एमपीसीएस की दृश्यता बढ़ने की उम्मीद है I
  • रियल टाइम डेटा पारदर्शिता: इस पहल से रियल टाइम डेटा तक पहुंच को सक्षम करके पारदर्शिता को बढ़ावा देने की उम्मीद है

यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

***

AK/AP


(रिलीज़ आईडी: 2287176) आगंतुक पटल : 141
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu