संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन

प्रविष्टि तिथि: 20 JUL 2026 4:13PM by PIB Delhi

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में बताया कि राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन-एनएमसीएम, मेरा गांव मेरी धरोहर-एमजीएमडी पहल द्वारा देश भर में ग्राम-स्तरीय सांस्कृतिक मानचित्रण करता है। इसमें कलाकारों, शिल्पकारों और अन्य सांस्कृतिक प्रस्‍तुतकर्ताओं से संबंधित सांस्कृतिक जानकारी, ग्राम सांस्कृतिक प्रोफाइल के भाग के रूप में प्रलेखित की जाती है। हालांकि एनएमसीएम में कलाकारों या सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं के पंजीकरण का प्रावधान नहीं है। एमजीएमडी पोर्टल पर श्रेणी-वार नहीं बल्कि ग्राम-वार डेटा रखा जाता है। इसी तरह पंजीकृत कलाकारों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक प्रस्‍तुतकर्ताओं का राज्य-वार डेटा नहीं रखा जाता है।

एमजीएमडी के अंतर्गत प्रलेखित कलाकारों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक प्रस्‍तुतकर्ताओं की निदर्शी सूची अनुलग्नक-I में प्रस्‍तुत है।

एमजीएमडी के अंतर्गत प्रलेखन ग्राम स्तर पर किया जाता है और ग्राम प्रोफाइल में सांस्कृतिक जानकारी दर्ज की जाती है। मिशन के अंतर्गत सांस्कृतिक समूहों पर अलग से डेटा नहीं रखा जाता है। हालांकि, मेरा गांव मेरी धरोहर के अंतर्गत प्रलेखित सांस्कृतिक संस्थानों और लोक कला समूहों की एक निदर्शी सूची अनुलग्नक-II में दी गई है।

राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन कलाकारों और सांस्कृतिक प्रस्‍तुतकर्ताओं सहित सांस्कृतिक संसाधनों का दस्तावेजीकरण करता है। यह मिशन कलाकारों के पंजीकरण की सुविधा प्रदान नहीं करता है। तदनुसार, एनएमसीएम के तहत कोई वित्तीय सहायता, बीमा या सामाजिक सुरक्षा सहायता नहीं प्रदान की जाती।

एमजीएमडी का प्राथमिक उद्देश्य ग्राम्‍य सांस्कृतिक विरासत का दस्तावेजीकरण करना है जिनमें गांवों की लोक परंपराएं, कला, इतिहास और सांस्कृतिक संपदा का विस्तृत डेटाबेस शामिल है। अभी इस मिशन के सांस्कृतिक मानचित्रण डेटाबेस को पर्यटन, शिक्षा या कौशल विकास पहल के साथ जोड़ने का कोई प्रावधान नहीं है।

 

अनुलग्नक-I

एमजीएमडी के अंतर्गत कुछ कलाकारों, शिल्पकारों और सांस्कृतिक प्रस्‍तुतकर्ताओं को सूचीबद्ध किया गया है।

क्र.सं.

कलाकार/सांस्कृतिक प्रस्‍तुतकर्ता का नाम

कला प्रारूप/अभ्यास

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

  1.  

तुलसी वेलिंगकर

ज़गोर लोक रंगमंच

गोवा

  1.  

पांडुरंग फलदेसाई

फुगड़ी / धालो

गोवा

  1.  

जमन लाल भंड

वाक्या या बांकिया वादक

राजस्थान

  1.  

सत्य नारायण सुथार

कावड़ कला

राजस्थान

  1.  

पुन्मा राम और पद्मा राम

पावा वादक (लोक वाद्ययंत्र)

राजस्थान

  1.  

चित्तानी रामचंद्र हेगड़े

यक्षगान (बडागुटिट्टू)

कर्नाटक

  1.  

करिया

जेनु कुरुबा लोक संगीत

कर्नाटक

  1.  

अब्दुल हलीम

बाउल गायक

पश्चिम बंगाल

  1.  

ठाकुरदास सबोनी पुतुल नाच

तारर पुतुल

पश्चिम बंगाल

  1.  

चौदरापल्ली रवि कुमार

ओग्गु डोलू / ओग्गु कथा

तेलंगाना

  1.  

नथुनी पासवान

पखावज वादक

उतार प्रदेश।

 

  1.  

बेला

 

कोल संगीत

उतार प्रदेश।

  1.  

PeruvanamKuttan Marar

चेंडा (मेलम)

केरल

 

  1.  

करिनकाली गोपी

 

गाधिका नृत्‍य

केरल

  1.  

दुर्गा बाई व्याम

 

गोंड कला

मध्य प्रदेश

अनुलग्नक-II

एमजीएमडी के अंतर्गत कुछ सांस्कृतिक संस्थानों और लोक कला समूहों को सूचीबद्ध किया गया है।

क्र.सं.

कलाकार/सांस्कृतिक प्रस्‍तुतकर्ता का नाम

कला प्रारूप/विषय

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

  1.  

ठाकुर दास सबोनी पुतुल नाच

तारर पुतुल

पश्चिम बंगाल

  1.  

सीमा महतो महिला छऊ समिति

 

छऊ नृत्य

पश्चिम बंगाल

  1.  

महिसबथन ग्रामीण हस्तशिल्पीसमाबे समिति

 

गोमीरा मास्क जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद

पश्चिम बंगाल

  1.  

आदि सांस्कृतिक समूह

पोनुंग नृत्य

अरुणाचल प्रदेश

  1.  

न्याशी नृत्य समूह

न्योकुम नृत्य

अरुणाचल प्रदेश

  1.  

 

राजकी सपेरा मंडली

कालबेलिया नृत्य, चरी नृत्य, घूमर नृत्य और ग्रामीण भवई नृत्य

राजस्थान

  1.  

हंथेली संस्थान

पारंपरिक और लोक शिल्प

राजस्थान

  1.  

रूपायन संस्थान

लोककथा संरक्षण

राजस्थान

  1.  

रथवा कला एवं संस्कृति केंद्र

जनजातीय कला संवर्धन

गुजरात

  1.  

निनासम (नीलकांतेश्वरनाट्यसेवा संघ)

रंगमंच, लोक एवं सांस्कृतिक शिक्षा

कर्नाटक

 

 

  1.  

हरि शंकर आचार्य एवं समूह

 

लोक संगीत

उत्‍तर प्रदेश

  1.  

रामप्रीत यादव और समूह

 

बिदेसिया (लोक रंगमंच)

उत्‍तर प्रदेश

  1.  

वदेया ब्रदर्स

 

वारली चित्रकला

महाराष्ट्र

  1.  

शिव मल्हार जागरण गोंधल पार्टी

 

गोंधल प्रदर्शन

महाराष्ट्र

  1.  

आदिवासी सांस्कृतिक भवन

 

जनजातीय विरासत संरक्षण

महाराष्ट्र

 

***

पीके/केसी/एकेवी/एमपी 


(रिलीज़ आईडी: 2286730) आगंतुक पटल : 188
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil