रक्षा मंत्रालय
जेआईएम और डब्ल्यूएस टीम ने लद्दाख क्षेत्र में माउंट ख्यम त्सो मासिफ पर चढ़ाई की
प्रविष्टि तिथि:
08 JUL 2026 6:15PM by PIB Delhi
जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान (जेआईएम एंड डब्ल्यूएस), पहलगाम ने लद्दाख के रुमत्से फू क्षेत्र में स्थित ख्याम त्सो पर्वतमाला पर 22 सदस्यीय पर्वतारोहण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान को टीम लीडर कर्नल हेमचंद्र सिंह ने 26 जून, 2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

टीम ने लद्दाख क्षेत्र में सुनियोजित अनुकूलन कार्यक्रम का पालन करते हुए 2 जुलाई, 2026 को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद पहली बार माउंट पीक प्वाइंट 5901 मीटर की चोटी पर विजय प्राप्त की। टीम लीडर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि में इसी चोटी पर 5600 मीटर की ऊंचाई से पहली बार पैराग्लाइडिंग उड़ान भरी।
टीम ने मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए 3 जुलाई, 2026 को पर्वत श्रृंखला की एक और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण चोटी (6090 मीटर) और माउंट पीक प्वाइंट (5944 मीटर) पर विजय प्राप्त की, जो असाधारण साहस और टीम वर्क के प्रदर्शन का परिचय था। टीम ने प्रतिकूल परिस्थितियों से विचलित हुए बिना 5 जुलाई, 2026 को पर्वत श्रृंखला की अंतिम चोटी माउंट ख्याम-III (6018 मीटर) पर विजय प्राप्त की और सफलतापूर्वक रोड हेड कैंप में उतर गई।
यह सफल चढ़ाई न केवल साहसिक भावना और राष्ट्रीय गौरव को प्रदर्शित करती है बल्कि लद्दाख क्षेत्र की अनछुई पर्वत श्रृंखलाओं में भारत की बढ़ती उपस्थिति को भी मजबूत करती है।
***
पीके/केसी/पीसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2282603)
आगंतुक पटल : 115