रक्षा मंत्रालय
वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह स्मृति हॉकी टूर्नामेंट - 2026 का 7वां संस्करण
प्रविष्टि तिथि:
03 JUL 2026 4:33PM by PIB Delhi
वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह स्मृति हॉकी टूर्नामेंट – 2026 का 7वां संस्करण 23 जून से 3 जुलाई 2026 तक वायु सेना स्टेशन जलाहल्ली स्थित अमित सिंह बख्शी हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया।
समापन समारोह 3 जुलाई 2026 को सुबह 7:30 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल सीथेपल्ली श्रीनिवास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री बलजीत कौर और भारतीय ओलंपियन एवं हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश पीआर समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना के बीच खेला गया। भारतीय वायु सेना की हॉकी टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। सार्जेंट आनंद लाकड़ा (भारतीय वायु सेना) ‘मैन ऑफ द मैच’ तथा एजीवी (एस) अग्यपाल (भारतीय वायु सेना) को ‘टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ घोषित किया गया।
विजेता और उपविजेता टीमों को पदक और ट्राफियां प्रदान की गईं। साथ ही विजेता टीम को 10,00,000 रुपये तथ उपविजेता टीम को 8,00,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
GI9C.jpeg)

ZKLR.jpeg)
C5UU.jpeg)
***
पीके/केसी/आईएम/केके
(रिलीज़ आईडी: 2280859)
आगंतुक पटल : 185