ग्रामीण विकास मंत्रालय
ग्रामीण विकास विभाग ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया; सचिव श्री रोहित कंसल ने कर्तव्य भवन में योग सत्र का नेतृत्व किया
प्रविष्टि तिथि:
21 JUN 2026 8:00PM by PIB Delhi
"स्वस्थ आयु के लिए योग" की थीम के तहत कर्तव्य भवन-03, नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास मंत्रालय, गृह मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, विदेश मंत्रालय और भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री रोहित कंसल ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम में विभाग की भागीदारी का नेतृत्व किया।
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री रोहित कंसल ने कार्यक्रम में भाग लिया और शारीरिक फिटनेस, मानसिक कल्याण तथा भावनात्मक संतुलन के लिए एक समग्र अभ्यास के रूप में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वस्थ और अधिक उत्पादकता वाले जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या के हिस्से के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

XW70.jpeg)
इस कार्यक्रम में स्वस्थ जीवन शैली और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में योग के महत्व पर जोर दिया गया। यह आयोजन अपने कर्मचारियों के बीच प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देने तथा शारीरिक और मानसिक कल्याण को प्रोत्साहित करने के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस कार्यक्रम के दौरान, प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और श्वास अभ्यासों का अभ्यास कराया, तथा ऐसी तकनीकों का प्रदर्शन किया जो लचीलेपन, एकाग्रता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देती हैं। प्रतिभागियों को शारीरिक फिटनेस बढ़ाने, तनाव कम करने, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने और उत्पादकता बढ़ाने में योग की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव श्री टी.के. अनिल कुमार; वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार श्री पीयूष श्रीवास्तव; संयुक्त सचिव सुश्री स्वाति शर्मा, सुश्री रोहिणी आर. भजीभाकरे, सुश्री जयश्री एम. जी. और श्री लाल छंदमा शामिल हुए। विभाग के बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और कल्याण, स्वस्थ जीवन तथा समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
***
पीके/केसी/एसके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2276348)
आगंतुक पटल : 87
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English