युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एशियाई खेल 2026 से पहले 22 रोवर्स को टॉप्स (टीओपीएस) डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल किया गया


भारत राष्ट्रमंडल खेल 2030 को ध्यान में रखते हुए रोइंग में अपनी टीम को कर रहा है मजबूत

प्रविष्टि तिथि: 01 JUN 2026 5:06PM by PIB Delhi

मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने अपनी 174वीं बैठक में आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों तथा अन्य आगामी प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए कई रोवर्स को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टीओपीएस) के डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल किया है। यह सूची वार्षिक राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स तथा भारतीय रोइंग महासंघ द्वारा क्रू के अंतिम चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैयार की गई है।

छह अलग-अलग बोट श्रेणियों में अब कुल 22 रोवर्स टॉप्स (टीओपीएस) डेवलपमेंट ग्रुप का हिस्सा का हिस्सा हैं। यह क्रू अब रोइंग की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी करेगा, जिसमें एशियाई खेल और वर्ल्ड कप सर्किट शामिल हैं। शामिल किए गए प्रमुख नामों में पेरिस 2024 के ओलंपियन बलराज पंवार, एशियाई खेल 2022 के रजत पदक विजेता अरविंद सिंह और एशियाई खेल 2022 के दोहरे पदक विजेता जसविंदर सिंह व अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

इन 22 रोवर्स को अलग-अलग नौका समूहों में बांटा गया है, जिनमें पुरुष एकल स्कल्स (एम1एक्स), पुरुष डबल स्कल्स (एम2एक्स), पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स (एम4एक्स), लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स (एलएम2एक्स), पुरुष कॉक्स्ड एट (एम4-) और महिला कॉक्सलेस फोर्स (डव्ल्यू4-) शामिल हैं। जहां एक ओर चयनित अधिकांश एथलीटों को एशियाई खेल 2026 चक्र पर सीधे ध्यान केंद्रित करते हुए तैयार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ टीमें भारत के व्यापक अंतरराष्ट्रीय विकास पथ का भी हिस्सा हैं, जिनका लक्ष्य भविष्य की प्रतियोगिताएं हैं,  जैसे कि वर्ष 2030 में भारत में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल।

कई भारतीय रोवर्स को टॉप्स डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल करना, व्यक्तिगत पदक जीतने की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय, विभिन्न नौका श्रेणियों में स्थायी क्षमता विकसित करने का एक और प्रयास है। वर्ष 2030 में भारत राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी संस्करण की मेजबानी करने जा रहा है। ऐसे में रोइंग के बुनियादी ढांचे और टीम को मजबूत करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। रोइंग को 1986 में एडिनबर्ग में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से खेलों में शामिल नहीं किया गया, लेकिन शताब्दी संस्करण में इसकी वापसी की संभावना जताई जा रही है।

टॉप्स डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल रोवर्स की पूर्ण सूची:

पुरुष एकल स्कल्स - अरविंद सिंह

पुरुष डबल स्कल्स – नवदीप सिंह, कुलविंदर सिंह

पुरुष क्वाड्रपल स्कल्स - बलराज पंवार, सतनाम सिंह, जकार खान, सलमान खान

लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स - लक्ष्य, उज्जवल कुमार सिंह

पुरुष कॉक्स्ड एट - जसविंदर सिंह, नितिन कुमार, बाबूलाल यादव, योगेश कुमार, घुर्डे विपुल सतीश, सौरव कुमार, इकबाल सिंह, सन्नी कुमार, धनंजय उत्तम पांडे

महिला कॉक्सलेस फ़ोर्स - गुरबानी कौर, पूनम, टेंडेनथोई, अलीना एंटो

 

***

पीके/केसी/आईएम/एसवी


(रिलीज़ आईडी: 2267653) आगंतुक पटल : 66
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali