रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री अनुग्रह नारायण दास ने रक्षा लेखा महानियंत्रक का कार्यभार ग्रहण किया

प्रविष्टि तिथि: 01 MAY 2026 5:09PM by PIB Delhi

भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारी अनुग्रह नारायण दास ने 1 मई, 2026 से रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्हें रक्षा वित्तीय प्रबंधन और लोक सेवा के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय तक कार्य करने का समृद्ध अनुभव है।

अनुग्रह नारायण दास भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय और आईसीपीई, लुब्लियाना विश्वविद्यालय, स्लोवेनिया के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान खरीद नीति, ऑडिट और निगरानी तंत्र, बजट व व्यय निगरानी के क्षेत्र में कई कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है; इन कार्यों में उन्हें आईआईएम बेंगलुरु और ड्यूक विश्वविद्यालय जैसे विश्व के प्रतिष्ठित संस्थानों से प्राप्त उन्नत प्रशिक्षण का भी सहयोग मिला है।

अनुग्रह नारायण दास ने रक्षा मंत्रालय, सेवा मुख्यालयों और फील्ड फॉर्मेशन्स में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनके प्रमुख कार्यकालों में जल संसाधन मंत्रालय में निदेशक, रक्षा मंत्रालय में अपर वित्तीय सलाहकार एवं संयुक्त सचिव, सेना मुख्यालय में प्रधान एकीकृत वित्तीय सलाहकार और सीजीडीए मुख्यालय में रक्षा लेखा के विशेष नियंत्रक महालेखाकार के रूप में रूप में बिताये गए कार्यकाल शामिल हैं।

***

पीके/केसी/एनके


(रिलीज़ आईडी: 2257345) आगंतुक पटल : 117
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu