वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्टार्टअप पारितंत्र को बढ़ावा देने और वैश्विक संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने चैंबर इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

प्रविष्टि तिथि: 30 APR 2026 6:42PM by PIB Delhi

भारत सरकार के वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग-डीपीआईआईटी ने भारत के स्टार्टअप पारितंत्र को सुदृढ़ बनाने और नवाचार आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए चैंबर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। साझेदारी का उद्देश्य नवोन्मेषी कंपनियों, व्यावसायिक संगठनों, निवेशकों और वैश्विक हितधारकों के बीच जुड़ाव बढ़ाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंधों और सीमा पार सहयोग बढाना है। इस समझौते में चैंबर इंडिया, राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अनुरूप पहल द्वारा नवीन स्‍टार्टअप कंपनियों को सहयोग प्रदान करेगा और कौशल विकास, स्वास्थ्य, कृषि और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देगा।

सहयोग के तहत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को चैंबर की रियायती सदस्यता का लाभ मिलेगा, जिसमें 50 प्रतिशत की छूट शामिल है। इससे उन्हें निर्यात सुविधा, बौद्धिक संपदा अधिकार परामर्श, व्यावसायिक साझेदारी और वैश्विक प्रतिनिधिमंडलों में भागीदारी जैसी पहुंच प्राप्त होगी। चैंबर समावेशी और संतुलित विकास को बढ़ावा देने के लिए नए स्टार्टअप और उद्यमियों को उनके शुरुआती चरणों में मार्गदर्शन, बुनियादी ढांचा, नेटवर्किंग और तकनीकी सहायता प्रदान कर उनके व्यावसायिक विचारों को सफल व्यवसायों में बदलने में मदद करने वाले पांच इनक्यूबेशन केन्‍द्र और स्टार्टअप सहायता केंद्र स्थापित करने की दिशा में भी काम करेगा, जिसमें देश के आकांक्षी जिलों, पूर्वोत्तर राज्यों और अन्य उभरते क्षेत्रों पर विशेष रूप से ध्‍यान केन्द्रित किया जाएगा।

***

पीके/केसी/एकेवी/एमयू


(रिलीज़ आईडी: 2257121) आगंतुक पटल : 52
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati