सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र और गोवा में राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव की समीक्षा की
महाराष्ट्र में 18,462 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों और गोवा में 288 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की गई
प्रविष्टि तिथि:
29 APR 2026 10:10PM by PIB Delhi
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त फीडबैक के आधार पर आज नई दिल्ली में आयोजित एक बैठक में महाराष्ट्र के 18,462 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों तथा गोवा में 26 राष्ट्रीय राजमार्गों के अंतर्गत 288 किमी मार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव प्रगति की समीक्षा की।
यह समीक्षा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा और श्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में की गई, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा परियोजना ठेकेदारों के अधिकारी भी शामिल रहे।
बैठक के दौरान श्री गडकरी ने समयबद्ध कार्यान्वयन, गुणवत्ता मानकों के कड़ाई से पालन तथा टिकाऊ और कुशल राजमार्ग अवसंरचना के विकास के लिए उन्नत निर्माण तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया, जिससे संपर्क में सुधार हो और आर्थिक विकास में सहायता मिल सके। उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता जांच को मजबूत करने और परिसंपत्तियों की आयु बढ़ाने तथा यात्रियों को अधिक सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए बेहतर निर्माण पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को बड़े पैमाने पर प्री-मानसून तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जिसमें नालियों की सफाई, ढलानों का स्थिरीकरण तथा व्यवधानों को कम करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र तैयार करना शामिल है।



*****
पीके/केसी/आरके
(रिलीज़ आईडी: 2256815)
आगंतुक पटल : 77