भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
सीसीआई ने एमएआईएफ 4 इनवेस्टमेंट्स इंडिया 2 पीटीई. लिमिटेड द्वारा मैपल आईएम की 42.5 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी, मैपल पीएम की 40 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी और मैपल ट्रस्ट के 37.5 प्रतिशत तक यूनिट्स के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
28 APR 2026 8:51PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एमएआईएफ 4 इनवेस्टमेंट्स इंडिया 2 पीटीई. लिमिटेड द्वारा मैपल आईएम की 42.5 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी, मैपल पीएम की 40 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी और मैपल ट्रस्ट के 37.5 प्रतिशत तक यूनिट्स के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी
प्रस्तावित संयोजन में एमएआईएफ 4 इनवेस्टमेंट्स इंडिया 2 पीटीई. लिमिटेड (एमएआईएफ 4 इंडिया 2/अधिग्रहणकर्ता) द्वारा निम्नलिखित का अधिग्रहण शामिल है:
- मैपल इन्फ्रा इनवीआईटी इनवेस्टमेंट मैनेजर प्राइवेट लिमिटेड (मैपल आईएम) की 42.5 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण (आईएम लेनदेन);
- मैपल हाइवे प्रोजेक्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (मैपल पीएम) की 40.0 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण (पीएम लेनदेन); और
- मैपल इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (मैपल ट्रस्ट) की 37.5 प्रतिशत तक यूनिट्स का अधिग्रहण (यूनिट्स लेनदेन)।
(आईएम लेनदेन, पीएम लेनदेन और यूनिट्स लेनदेन को सामूहिक रूप से “प्रस्तावित लेनदेन” कहा जाता है।)
एमएआईएफ4 इंडिया 2 एक नव-स्थापित निवेश माध्यम है, जो पूर्ण रूप से मैकक्वेरी एशिया-पैसेफिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड 4 के स्वामित्व में है, जिसका अंतिम नियंत्रक मैकक्वेरी ग्रुप लिमिटेड है।
मैपल आईएम, मैपल ट्रस्ट का निवेश प्रबंधक है।
मैपल पीएम, मैपल ट्रस्ट का परियोजना प्रबंधक है।
मैपल ट्रस्ट, भारतीय ट्रस्ट कानून, 1882 के तहत स्थापित एक निजी ट्रस्ट है और इसे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट) विनियम, 2014 के तहत एक इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत किया गया है।
मैपल ट्रस्ट, अपने विशेष प्रयोजन वाहनों के माध्यम से, भारत में (सरकारी रियायतों के तहत) सड़क परिसंपत्तियों के स्वामित्व और संचालन के व्यवसाय में संलग्न है।
आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।
***
पीके/केसी/केपी/डीके
(रिलीज़ आईडी: 2256425)
आगंतुक पटल : 36
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English