भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने जीआईपी ईएम स्टार लि. द्वारा आदित्य बिड़ला रिन्युएबल्स (एबीआरईएन/लक्ष्य) की कुछ इक्विटी शेयर पूंजी के सब्सक्रिप्शन को स्वीकृति दी

प्रविष्टि तिथि: 25 MAR 2026 8:32PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जीआईपी ईएम पीटीई. लि. (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आदित्य बिड़ला रिन्युएबल्स लिमिटेड (एबीआरईएन/लक्ष्य) की कुछ इक्विटी शेयर पूंजी के सब्सक्रिप्शन को स्वीकृति दे दी है।

अधिग्रहणकर्ता सिंगापुर में निगमित है और इसका स्वामित्व जीआईएम ईएम मैनेजर एलएलसी द्वारा प्रबंधित कुछ फंडों के पास है। जीआईएम ईएम मैनेजर एलएलसी का पूर्ण स्वामित्व ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजरमेंट, एलएलसी (जीआईएम) के पास है। जीआईएम, ब्लैकरॉक, इंक (ब्लैकरॉक) की एक अप्रत्यक्ष रूप से बहुलांश-स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

ब्लैकरॉक एक अमेरिका में सार्वजनिक रूप से ट्रेड होने वाली कंपनी है जो दुनिया भर में संस्थागत और खुदरा ग्राहकों को वैश्विक निवेश प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन और परामर्श सेवा देने में सक्रिय है। ब्लैकरॉक दुनिया भर में संस्थागत और व्यक्तिगत निवेशकों की ओर से परिसंपत्तियों का प्रबंधन करती है।

लक्ष्य कंपनी का मुख्यालय मुंबई, भारत में है। लक्ष्य कंपनी, अपनी अनुषंगी कंपनियों के साथ, दूसरी चीजों के साथ, सौर और पवन ऊर्जा सहित नवीनीकरण ऊर्जा स्रोतों के जरिए बिजली उत्पादन के व्यवसाय में लगी हुई है।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में आएगा।

*****

पीके/केसी/एमपी

 


(रिलीज़ आईडी: 2245501) आगंतुक पटल : 34
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu