पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अंतर्देशीय जलमार्गों के माध्यम से कोलकाता से पांडु तक 1,500 मीट्रिक टन उच्च-मूल्य के माल की ढुलाई

प्रविष्टि तिथि: 24 MAR 2026 11:10PM by PIB Delhi

नई दिल्ली, 24 मार्च 2026: ग्रैन्युलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग तथा टीएमटी बार की एक उच्च-मूल्य की खेप भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग से होते हुए गुवाहाटी के पांडु लाई गई। यह अंतर्देशीय जलमार्गों की बढ़ती कार्यक्षमता को दर्शाता है।

कोलकाता स्थित टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा गुवाहाटी की लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के लिए भेजी गई इस खेप में 23,980 बैग शामिल थे, जिनका वजन लगभग 1,199 मीट्रिक टन था, साथ ही 300 मीट्रिक टन टीएमटी बार भी थे। इस माल का परिवहन टग एमवी त्रिशूल के माध्यम से किया गया, जिसके साथ बार्ज डी.बी. दिखू और डी.बी. अजय भी शामिल थे।

यह सफल अभियान भारी माल ढुलाई के लिए अंतर्देशीय जलमार्गों के बढ़ते उपयोग को रेखांकित करता है, जिससे लॉजिस्टिक्स दक्षता और क्षेत्रीय संपर्क में सुधार हो रहा है; इन निर्बाध कार्यों को सक्षम बनाने में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण(आईडब्ल्यूएआई) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

***

पीके/केसी/पीकेपी

 


(रिलीज़ आईडी: 2244807) आगंतुक पटल : 110
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English