लोकसभा सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

लोक सभा अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रविष्टि तिथि: 14 FEB 2026 8:13PM by PIB Delhi

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा: "हमारी सभ्यता और संस्कृति के पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं। यह आस्था, साधना और आत्मचिंतन का पर्व है। महाशिवरात्रि हमें भगवान शिव की अनंत करुणा, त्याग, संयम और संकल्प शक्ति का स्मरण कराती है। भगवान शिव अन्याय पर न्याय की जीत के, अधर्म पर धर्म की जीत के, सेवा-सादगी और सद्भाव के प्रतीक हैं। वे हमें सिखाते हैं कि हम विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखें और विष को भी अमृत में बदलने का साहस रखें।

सत्य के मार्ग पर अडिग शिव का ‘नीलकंठ’ स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि समाज के कल्याण के लिए त्याग और सेवा की भावना आवश्यक है। इस पावन अवसर पर मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि महाशिवरात्रि को श्रद्धा, शांति और संयम के साथ मनाएं। मंदिरों में दर्शन के साथ-साथ अपने मन-मंदिर को भी निर्मल बनाएं।

भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर बनी रहे। आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।

हर हर महादेव!"

***

AM


(रिलीज़ आईडी: 2228232) आगंतुक पटल : 171
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati