विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

न्यायिक मानव संसाधनों का सुदृढ़ीकरण

प्रविष्टि तिथि: 13 FEB 2026 6:41PM by PIB Delhi

ई-कोर्ट मिशन मोड परियोजना के तहत हिंगोली जिले की अदालतों को विभिन्न अवसंरचना सुविधाएँ, जैसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली, ऑल-इन-वन कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, ईसेवा केंद्र सहित आवश्यक हार्डवेयर और वैन कनेक्टिविटी आदि प्रदान की गई हैं। अनुबंधित तकनीकी कर्मियों, जैसे सिस्टम अधिकारी की नियुक्ति जिला न्यायालय, हिंगोली में की गई है।

हिंगोली न्यायिक जिला 22 फरवरी 2025 को स्थापित किया गया था। तब से लेकर अब तक न्यायिक अधिकारियों, न्यायालय कर्मियों, अधिवक्तागण और अधिवक्ता लिपिकों के लिए ई-समिति विशेष अभियान प्रशिक्षण और आउटरीच कार्यक्रमों के तहत विभिन्न प्रशिक्षण आयोजित किए गए हैं, जिनका विवरण-अनुलग्नक में दिया गया है।

अनुलग्नक

क्रम

सं.

दिनांक

ईसीटी प्रशिक्षण का नाम

प्रतिभागियों

की संख्या

पद

1

28.12.2025

ईसीटी_4_2025 कार्यक्रम

वकील/वकील लिपिकों के लिए

ईकोर्ट्स कार्यक्रम

118

अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिक

2

16.11.2025

ईसीटी _8_2025 न्यायालय कर्मियों

के लिए रिफ्रेशर प्रोग्राम और एन

स्टेप प्रशिक्षण

52

स्टाफ़ सदस्य

3

14.12.2025

ईसीटी _9_2025 न्यायालय कर्मियों के लिए

रिफ्रेशर कार्यक्रम

142

स्टाफ़ सदस्य

4

21.09.2025

ईसीटी _13_2025 कंप्यूटर

कौशल संवर्धन कार्यक्रम-स्तर I & II आदि

18

न्यायिक अधिकारी

5

12.10.2025

ईसीटी _16_2025 ईकोर्ट्स कार्यक्रम सभी

जिला मुख्यालयों में

17

न्यायिक अधिकारी

6

26.01.2026

ईसीटी _12_2025 कंप्यूटर कौशल संवर्धन

कार्यक्रम- स्तर I और II

152

अधिवक्ता और अधिवक्ता लिपिक

 

यह जानकारी आज लोक सभा में केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी।

***

पीके/केसी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 2227837) आगंतुक पटल : 57
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English