रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा सचिव की सेशेल्स के विदेश और प्रवासी मामलों के मंत्री और रक्षा बल प्रमुख से मुलाकात


दोनों पक्ष रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए, हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की

प्रविष्टि तिथि: 10 FEB 2026 5:18PM by PIB Delhi

रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की 10 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में सेशेल्स गणराज्य के विदेश और प्रवासी मामलों के मंत्री श्री बैरी फॉरे और सेशेल्स रक्षा बल प्रमुख मेजर जनरल माइकल एंसेल्मे मार्क रोसेट से मुलाकात हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने भारत और सेशेल्स के बीच बढ़ते रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग की समीक्षा की और रक्षा सहयोग सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PIC1(3)JGKT.jpeg 

दोनों पक्षों ने भारतीय और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच आगामी संयुक्त सैन्य अभ्यास लैमिटी - 2026 तथा क्षमता निर्माण पहल का स्वागत किया और इन गतिविधियों के दायरे विस्‍तृत करने और गहन बनाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, जलविज्ञान, पोत और विमानों के एक दूसरे के यहां आवागमन, रक्षा प्रतिनिधिमंडल के दौरे और समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई। रक्षा सचिव ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय बेड़े की समीक्षा और अगले सप्ताह विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले द्विवार्षिक, बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास, 2026 मिलान अभ्यास में सेशेल्स की भागीदारी का स्वागत किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PIC2_EEUT.jpeg 

दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र प्रगति पर आधारित  महासागर योजना पर भी चर्चा की जो सभी क्षेत्रों में समावेशी, सहयोगात्मक और सतत सुरक्षा और विकास पर भारतीय दृष्टिकोण है। दोनों पक्षों ने साझा चुनौतियों, विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र, क्षमता निर्माण और विकास साझेदारी के क्षेत्र में, सहयोगात्मक रूख के महत्व पर बल दिया। उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग के भविष्य के अवसरों पर भी बातचीत की जिसमें दीर्घकालिक साझेदारी द्वारा क्षमता निर्माण में निरंतर सहयोग पर केंद्रित प्रमुख सैन्य क्षमताओं के आधुनिकीकरण पर चर्चा हुई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/PIC3(2)HPLA.jpeg 

***

पीके/केसी/एकेवी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2226022) आगंतुक पटल : 77
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu