पर्यटन मंत्रालय
पर्यटन मंत्रालय ने 2016-17 के दौरान हिमालयी सर्किट के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर में 519.58 करोड़ रुपए के निवेश से छह परियोजनाओं को मंजूरी देकर पर्यटन अवसंरचना को मजबूत किया
प्रविष्टि तिथि:
08 FEB 2026 6:00PM by PIB Delhi
पर्यटन मंत्रालय ने 2016-17 के दौरान हिमालयी सर्किट के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर में 519.58 करोड़ रुपए के निवेश से छह परियोजनाओं को मंजूरी देकर वहां की पर्यटन अवसंरचना को मजबूत किया। ये सभी परियोजनाएं अब पूरी हो चुकी हैं। मंत्रालय ने अब इस योजना को स्वदेश दर्शन 2.0 के रूप में संशोधित किया है, जहां सर्किट-आधारित विकास की बजाय स्थायी पर्यटन स्थलों के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 और 2025 में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की संख्या इस प्रकार है:
|
वर्ष
|
तीर्थयात्रियों/पर्यटकों की संख्या
|
|
2024
|
9455605
|
|
2025
|
6932922
|
2024 और 2025 के बीच जम्मू क्षेत्र में आने वाले घरेलू और विदेशी पर्यटकों की जिलावार संख्या संलग्न है।
पर्यटन मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर सहित अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रचारात्मक गतिविधियों का संचालन किया है। पर्यटन अवसंरचना के विकास के लिए, मंत्रालय ने 2014-15 में स्वदेश दर्शन योजना की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य पूरे देश में, खासकर जम्मू-कश्मीर में, विभिन्न थीम आधारित पर्यटन स्थलों का समग्र विकास करना है।
इस केंद्र शासित प्रदेश द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन पहलों के परिणामस्वरूप पर्यटकों की संख्या के साथ-साथ स्थानीय रोजगार में भी वृद्धि हुई है।
यह भी बताया गया है कि जम्मू पर्यटन विभाग राजौरी और पुंछ की सात झीलों को विभिन्न तरीकों से बढ़ावा दे रहा है।
जम्मू पर्यटन विभाग, राजौरी-पूंछ क्षेत्र समेत अपने पर्यटन उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से एक बहुआयामी दृष्टिकोण अपना रहा है, जिसमें कई प्रभावी रणनीतियां शामिल हैं, जैसे:
- बहुआयामी प्रचार रणनीति
- प्रसिद्ध व्यक्तियों के साथ टूर का आयोजन
- डिजिटल माध्यमों से पहुंच का विस्तार
- तीर्थ पर्यटन का प्रचार
- ट्रैवल मार्ट्स के माध्यम से प्रचार
- विविध प्रचार कार्यक्रम: वित्त वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान राजौरी-पूंछ क्षेत्र में विशेष अभियान आयोजित किए गए हैं, जिनमें मंडी पूंछ में बूढ़ा अमरनाथ जी यात्रा, राजौरी में विश्व पर्यटन दिवस समारोह और राजौरी के बॉयज एचएसएस में चित्रकला प्रतियोगिता शामिल हैं।
- जम्मू डिवीजन के अंतर्गत आने वाले राजौरी और पुंछ जिलों के लिए विशेष प्रचार सामग्री तैयार की गई है, जिन्हें जम्मू-कश्मीर के बाहर विभिन्न ट्रैवल मार्केट्स व प्रचार अभियानों में प्रदर्शित और वितरित किया जा रहा है।
ये सभी उपाय जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को पुनर्जीवित करने और उसे स्थायी रूप से विकसित करने के लिए एक संगठित प्रयास की नींव रखते हैं।
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 5 फरवरी 2026 को राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
अनुलग्नक
|
वर्ष 2024-2025 के लिए जम्मू क्षेत्र में जिलावार घरेलू (डीटीवी) और विदेशी (एफटीवी) पर्यटकों की संख्या
|
|
क्रम संख्या
|
जिला
|
2024
|
2025 (अनंतिम)
|
|
|
डीटीवी
|
एफटीवी
|
डीटीवी
|
एफटीवी
|
|
|
1
|
रियासी
|
10875106
|
21705
|
8116309
|
13413
|
|
|
2
|
उधमपुर
|
2862532
|
93
|
1949294
|
0
|
|
|
3
|
सांबा
|
778925
|
0
|
598212
|
0
|
|
|
4
|
जम्मू
|
1162028
|
0
|
1341215
|
0
|
|
|
5
|
कठुआ
|
377860
|
0
|
312835
|
0
|
|
|
6
|
राजौरी
|
1449576
|
0
|
1455425
|
0
|
|
|
7
|
पूंछ
|
925090
|
0
|
771096
|
0
|
|
|
8
|
डोडा
|
646888
|
0
|
549290
|
1
|
|
|
9
|
रामबन
|
775029
|
0
|
672697
|
3
|
|
|
10
|
किश्तवाड़
|
216542
|
0
|
455246
|
0
|
|
|
कुल
|
20069576
|
21798
|
16221619
|
13417
|
| |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
***
पीके/केसी/बीयू/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2225344)
आगंतुक पटल : 12