पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

08 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली(ओसीईएमएस) की स्थिति

प्रविष्टि तिथि: 08 FEB 2026 8:53PM by PIB Delhi

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(एनसीआर) में औद्योगिक गतिविधियों से वायु प्रदूषण को कम करने के अपने सतत और समन्वित प्रयासों के तहत, एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने अपनी निगरानी और अनुपालन तंत्र को मजबूत करने के लिए एक समर्पित ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली(ओसीईएमएस) सेल का गठन किया है।

ओसीईएमएस की स्थापना और संचालन की स्वतंत्र सत्यापन प्रक्रिया के उद्देश्य से, ओसीईएमएस सेल की भूमिकाओं और कार्यों को रेखांकित करने वाला एक मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी) 09-अक्टूबर 2025 को एनसीआर की सभी संबंधित एजेंसियों को भेजा गया था। क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने की दिशा में आयोग के नियमित प्रयासों के तहत, ओसीईएमएस सेल ने 05-फरवरी-2026 को एक समीक्षा बैठक बुलाई थी।

नवीनतम जानकारी के अनुसार, सेल ने अब तक 865 औद्योगिक प्रतिष्ठानों में ओसीईएमएस की स्थापना का सत्यापन किया है और संबंधित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों(एसपीसीबी)/प्रदूषण नियंत्रण समितियों(पीसीसी) को संरचित सुझाव दिए हैं, जिसमें 530 मामलों में नोटिस जारी करना और 122 मामलों में क्षेत्र सत्यापन करना शामिल है।

इन संस्तुतियों के आधार पर, संबंधित एसपीसीबी/पीसीसी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार उचित नियामक और प्रवर्तन कार्रवाई कर रहे हैं, जिसमें पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति(ईसी) लगाना, कारण बताओ नोटिस(एससीएन) जारी करना और आवश्यकता पड़ने पर आगे क्षेत्र सत्यापन करना शामिल है।

सीपीसीबी के 01-अक्टूबर-2025 और 09-अक्टूबर-2025 के निर्देशों के अनुसार, चयनित औद्योगिक क्षेत्रों में ओसीईएमएस लगाना अनिवार्य है, जिसमें 17 श्रेणियों के उद्योग, रेड कैटेगरी(बड़े और मध्यम), और एनसीआर में खाद्य, धातु और वस्त्र उद्योग शामिल हैं। जिन उद्योगों ने इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई शुरू तक नहीं किया है, उनके लिए संबंधित एसपीसीबी/पीसीसी द्वारा बंद करने के निर्देश जारी करने का प्रस्ताव है।

स्थिति नीचे दिया गया है:

राज्य

ओसीईएमएस लगाने की आवश्यकता

ओसीईएमएस लगाने/ खरीद आदेश की वर्तमान स्थिति (08.02.2026 तक)

दिल्ली के तहत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(एनसीआर)

128

57

हरियाणा के तहत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(एनसीआर)

907

905

राजस्थान के  तहत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(एनसीआर)

255

145

उत्तर प्रदेश के तहत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र(एनसीआर)

648

320

 

इस पहल का उद्देश्य आयोग को निर्धारित उत्सर्जन मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने, स्वच्छ ईंधन और तकनीक अपनाने को बढ़ावा देने और औद्योगिक इकाइयों द्वारा बेहतर निगरानी के माध्यम से कण और गैसीय उत्सर्जन को नियंत्रित करने पर ध्यान केंद्रित करना है।

आयोग ने इस बात पर भी जोर दिया कि औद्योगिक प्रदूषण एनसीआर में कणिका तत्व और उत्सर्जन स्तर में योगदान देता है और क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निगरानी, अनुपालन और प्रवर्तन तंत्र को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2225262) आगंतुक पटल : 77
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu