कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
ट्राई ने ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया
प्रविष्टि तिथि:
05 FEB 2026 12:47PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दिसंबर 2025 में ओडिशा लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) जिसमें ब्रह्मपुर शहर का विस्तृत क्षेत्र शामिल है के लिए अपने स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए है। ट्राई के हैदराबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में आयोजित इस टेस्ट ड्राइव का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों, संस्थागत हॉटस्पॉट, ग्रामीण आवासीय क्षेत्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में वास्तविक मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का आकलन करना था।
ट्राई की टीमों 16 दिसंबर 2025 से 18 दिसंबर 2025 के बीच ब्रह्मपुर शहर के 360 किलोमीटर क्षेत्र में ड्राइव टेस्ट, 4.1 किलोमीटर वॉक टेस्ट और 8 हॉटस्पॉट स्थानों पर विस्तृत परीक्षण किए। मूल्यांकन की गई तकनीकों में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी शामिल थीं, जो विभिन्न हैंडसेट क्षमताओं में उपयोगकर्ताओं के सेवा अनुभव को दर्शाती हैं। आईडीटी के निष्कर्ष सभी संबंधित टीएसपी को सूचित कर दिए गए हैं।
मूल्यांकन किए गए प्रमुख पैरामीटर:
ए) वॉइस सेवाएं : कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी (एमओएस), कवरेज।
ब्रह्मपुर शहर में मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:
एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 99.76 प्रतिशत, 83.87 प्रतिशत, 99.07 प्रतिशत और 94.53 प्रतिशत है।
वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में कमजोर सिग्नल एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में शहर के आईडीटी रूट पर क्रमशः 3.73 प्रतिशत, 23.40 प्रतिशत, 3.96 प्रतिशत और 12.58 प्रतिशत दर्ज की गई है।
बी) डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर और वीडियो स्ट्रीमिंग विलंब।
डेटा परीक्षण के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में शहर के आईडीटी रूट में क्रमशः 13.17प्रतिशत, 18.28प्रतिशत, 11.06 प्रतिशत और 17.72 प्रतिशत देखी गई ।
सीएसएसआर : कॉल सेटअप सफलता दर (प्रतिशत में), सीएसटी : कॉल सेटअप समय (सेकंड में), डीसीआर : कॉल ड्रॉप दर (प्रतिशत में) और एमओएस : मीन ओपिनियन स्कोर।

|
सारांश-ध्वनि सेवाएं
कॉल सेटअप सफलता दर: एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में कॉल सेटअप सफलता दर क्रमशः 99.76प्रतिशत, 83.87 प्रतिशत, 99.07 प्रतिशत और 94.53 प्रतिशत है।
कॉल सेटअप समय: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल का कॉल सेटअप समय क्रमशः 0.51, 2.93, 0.68 और 1.00 सेकंड है।
कॉल ड्रॉप दर: ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की कॉल ड्रॉप दर क्रमशः 0.47 प्रतिशत, 8.72 प्रतिशत, 1.64 प्रतिशत और 1.69 प्रतिशत है।
कॉल साइलेंस/म्यूट दर: पैकेट स्विच्ड नेटवर्क (4जी/5जी) में एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की साइलेंस कॉल दर क्रमशः 1.01 प्रतिशत, 7.02प्रतिशत, 1.32 प्रतिशत और 2.04 प्रतिशत है।
मीन ओपिनियन स्कोर (एमओएस): एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल का औसत एमओएस क्रमशः 3.93, 2.96, 4.43 और 4.50 है।
वॉयस टेस्टिंग के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में सिग्नल की कमजोर स्थिति एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में शहर के आईडीटी रूट में क्रमशः 3.73 प्रतिशत, 23.40 प्रतिशत, 3.96 प्रतिशत और 12.58 प्रतिशत देखी गई।
|
सारांश-डेटा सेवाएं
डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) की औसत डाउनलोड गति 106.15 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) की 10.55 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 242.83 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी/2जी) की 20.31 एमबीपीएस है।
डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) की औसत अपलोड गति 32.00 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) की 4.19 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 17.54 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी/2जी) की 13.50 एमबीपीएस है।
लेटेंसी (कुल मिलाकर): एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल की 50 वीं परसेंटाइल लेटेंसी क्रमशः 46.83 मिलीसेकंड, 42.20 मिलीसेकंड, 24.71 मिलीसेकंड और 50.14 मिलीसेकंड है।
डेटा प्रदर्शन - हॉटस्पॉट (एमबीपीएस में):
एयरटेल - 4जी डाउनलोड: 54.15 4जी उपयोग: 5.61
5जी डी/एल: 148.09 5जी यू/एल: 23.68
बीएसएनएल- 4जी डी/एल: 10.77 4जी यू/एल: 5.19
आरजेआईएल- 4जी डी/एल: 40.77 4जी यू/एल: 5.42
5जी डी/एल: 333.47 5जी यू/एल: 14.53
वीआईएल- 4जी डी/एल: 26.71 4जी यू/एल: 19.51
डेटा परीक्षण के दौरान ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में खराब सिग्नल स्ट्रेंथ एयरटेल, बीएसएनएल, आरजेआईएल और वीआईएल के मामले में शहर के आईडीटी रूट में क्रमशः 13.17 प्रतिशत, 18.28 प्रतिशत, 11.06 प्रतिशत और 17.72 प्रतिशत देखी गई है।
नोट- “डी/एल” डाउनलोड गति, “यू/एल” अपलोड गति
|
ब्रह्मपुर शहर के मूल्यांकन में रालबा, गोलंथरा, गिरीसोला, चिकिती, बेंदालिया, पथरा, छत्रपुर, अर्ज्यपल्ली आर्यपल्ली, गंजम, हुम्मा, खंडदिउली, पुरूषोत्तमपुर, कविसूर्यनगर, बारागाम, बुरुपाड़ा, शेरागदा, पट्टापुर, दिगपहांडी आदि के आसपास के क्षेत्र शामिल थे।
ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन और गोपालपुर समुद्र तट पर वॉक टेस्ट किए गए।
ट्राई ने स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव को दर्शाने के लिए ब्रह्मपुर शहर में 1. ब्रह्मपुर नया बस स्टैंड 2. जिला कलेक्टर कार्यालय ब्रह्मपुर 3. सरकारी विज्ञान महाविद्यालय छत्रपुर 4. एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज ब्रह्मपुर 5. नगर निगम कार्यालय ब्रह्मपुर 6. रॉक गार्डन ब्रह्मपुर 7. आरटीओ कार्यालय छत्रपुर 8. श्री मां बुद्धि ठाकुरानी मंदिर में वास्तविक परिस्थितियों का मूल्यांकन भी किया।
ये परीक्षण ट्राई द्वारा सुझाए गए उपकरणों और मानकीकृत प्रोटोकॉल का उपयोग करते हुए वास्तविक परिस्थितियों में किए गए। विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है । किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए, ट्राई के हैदराबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में सलाहकार श्री बी. प्रवीण कुमार से ईमेल adv.hyderabad@trai.gov.in या दूरभाष संख्या +91-40-23000761 पर संपर्क किया जा सकता है।
****
पीके/केसी/जेके/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2223693)
आगंतुक पटल : 61
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English