भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने एएक्सडीआई एलडीआईआई एसपीवी 1 लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (लक्ष्य) की कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 03 FEB 2026 6:58PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एएक्सडीआई एलडीआईआई एसपीवी 1 लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (लक्ष्य) की कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में अधिग्रहणकर्ता द्वारा बीसीपी टॉपको VII प्राइवेट लिमिटेड (विक्रेता) से लक्ष्य कंपनी की 10.04 प्रतिशत शेयरधारिता (पूरी तरह से डाइल्यूटेड आधार पर) का अधिग्रहण शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता अबू धाबी ग्लोबल मार्केट में निगमित एक विशेष प्रयोजन वाहन है।

टारगेट एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है जो बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड में सूचीबद्ध है। यह नेशनल हाउसिंग बैंक के साथ हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के रूप में पंजीकृत है और भारत में खुदरा ऋण प्रदान करती है। यह भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडी) के साथ एक कॉर्पोरेट एजेंट के रूप में भी पंजीकृत है और बीमा वितरण में लगी हुई है।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

****

पीके/केसी/एसकेएस/एसवी

 


(रिलीज़ आईडी: 2222772) आगंतुक पटल : 41
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu