सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा अभियान 2026 को संबोधित किया; सुरक्षित सड़कों के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आह्वान किया


सड़क सुरक्षा का संबंध जिम्मेदारी और जीवन के प्रति सम्मान से है: केन्द्रीय मंत्री

प्रविष्टि तिथि: 25 JAN 2026 7:31PM by PIB Delhi

केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने मुंबई में आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान 2026 को संबोधित किया। उन्होंने नागरिकों से सड़कों को सुरक्षित, अपेक्षाकृत अधिक अनुशासित एवं  मानवीय बनाने हेतु एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात के नियमों के पालन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका संबंध जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सड़क पर प्रत्येक जीवन के प्रति सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देने से भी है।

उन्होंने सभी नागरिकों से यातायात से संबंधित कानूनों का सख्ती से पालन करने, मानव जीवन का महत्व समझने और सड़क सुरक्षा को एक सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी के रूप में निभाने की अपील भी की।

श्री गडकरी जी ने श्री अमिताभ बच्चन जी, शंकर महादेवन जी, आलिया भट्ट जी, विक्की कौशल जी, के के मेनन जी और स्वानंद किरकिरे जी को इस अभियान में अपनी आवाज देने एवं प्रभाव डालने और देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद दिया।

***

पीके/केसी/आर

 


(रिलीज़ आईडी: 2218610) आगंतुक पटल : 79
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu