अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री ने हज-2025 के लिए हज प्रतिनियुक्त अधिकारियों के लिए आयोजित उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया

Posted On: 22 APR 2025 7:23PM by PIB Delhi

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन ने आज नई दिल्ली के स्कोप कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड पर 22 और 23 अप्रैल, 2025 को आयोजित होने वाले हज 2025 के चयनित हज प्रतिनियुक्त अधिकारियों के लिए दो दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन भाषण में राज्य मंत्री महोदय ने सफल हज संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हज प्रतिनियुक्त अधिकारियों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाने का आग्रह किया। भारतीय हज यात्रियों की सेवा के उद्देश्य से सऊदी अरब में प्रभावी हज प्रबंधन में सीजीआई जेद्दाह की सहायता के लिए इस वर्ष कुल 620 प्रतिनियुक्त अधिकारियों (266 प्रशासनिक और 354 चिकित्सा) का चयन किया गया है।

इन प्रतिनियुक्ति अधिकारियों का चयन एक कठोर चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है और उनमुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्हें सऊदी अरब में प्रतिनियुक्ति से पहले हज संचालन का अवलोकन, प्रतिनियुक्त अधिकारियों की भूमिका, स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे, भीड़ और आपदा प्रबंधन तथा हज सुविधा ऐप सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रतिनियुक्त अधिकारियों को हज सुविधा ऐप के कामकाज से परिचित कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिसे हज-2024 के दौरान पेश किया गया था और जिसने भारतीय हज यात्रियों की जानकारी प्रसार और शिकायत निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हज-2024 के दौरान इस ऐप की सफलता को आगे बढ़ाते हुए सरकार प्रतिनियुक्त अधिकारियों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण प्रदान करके इसकी क्षमता को और अधिक वास्तविक बनाना चाहती है।

इसके अलावा, चूंकि भारतीय हज यात्रा का प्रबंधन भारत सरकार द्वारा देश की सीमाओं के बाहर प्रबंधित किया जाने वाला सबसे बड़ा कार्य है, इसलिए हज प्रतिनियुक्त अधिकारियों के लिए उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय तीर्थयात्रियों को सफलतापूर्वक हज करने में मदद करने में योगदान देगा।

***

एमजी/केसी/आईएम/एसवी



(Release ID: 2123606) Visitor Counter : 152


Read this release in: English , Urdu