संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

देश में 5जी नेटवर्क का विस्तार

सरकार ने 99.6% जिला कवरेज के साथ भारत के 5जी विस्तार में प्रमुख उपलब्धियों की घोषणा की

भारत में इंटरनेट ग्राहकों की संख्या 97.15 करोड़ तक पहुंची, जिसमें वायरलेस उपयोगकर्ता 92.78 करोड़ के साथ अग्रणी

भारत ने रिकॉर्ड समय में 4.69 लाख 5जी बीटीएस स्थापित किए, जिससे देश भर में लाखों लोग जुड़े

भारत में कनेक्टिविटी बढ़ने से 25 करोड़ मोबाइल उपभोक्ता अब 5जी का उपयोग कर रहे हैं

Posted On: 21 MAR 2025 8:09PM by PIB Delhi

अक्टूबर 2022 में इसकी शुरुआत के बाद से, देश भर के सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 5जी सेवाएं शुरू की गई हैं और वर्तमान में यह देश के 99.6% जिलों में उपलब्ध है। 28.02.2025 तक, देश भर में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा 4.69 लाख 5जी बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) स्थापित किए गए हैं, जो 5जी नेटवर्क का सबसे तेज़ रोलआउट है। 5जी मोबाइल नेटवर्क के अंतर्गत कवर किए गए जिलों और गांवों की राज्यवार संख्या अनुलग्नक-I में दी गई है।

किसी भी प्रौद्योगिकी की अपनाने की दर का आकलन उसके उपयोगकर्ता आधार और स्थापित बुनियादी ढांचे की वृद्धि के माध्यम से किया जा सकता है। देश में 5जी सेवाएं शुरू होने के बाद से लगभग 25 करोड़ मोबाइल उपभोक्ताओं ने 5जी सेवाओं का उपयोग करना शुरू कर दिया है और देश भर में 4.69 लाख 5जी बीटीएस स्थापित किए जा चुके हैं। इससे पता चलता है कि 5जी सेवाओं को उपयोगकर्ताओं द्वारा लगातार अपनाया जा रहा है।

सरकार ने 5जी सेवाओं के लिए आयोजित स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए आवेदन आमंत्रण नोटिस (एनआईए) में फ्रीक्वेंसी बैंड-वार न्यूनतम रोलआउट दायित्व निर्धारित किए हैं। इन न्यूनतम रोलआउट दायित्वों को स्पेक्ट्रम के आवंटन की तारीख से चरणबद्ध तरीके से पाँच वर्षों की अवधि में पूरा किया जाना आवश्यक है। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) ने देश भर में अपने 5जी नेटवर्क का विस्तार किया है और इन न्यूनतम रोलआउट दायित्वों से आगे बढ़ गए हैं। अनिवार्य रोलआउट दायित्वों से परे मोबाइल नेटवर्क का आगे विस्तार, टीएसपी के तकनीकी-वाणिज्यिक विचारों पर निर्भर करता है।

पिछले पांच वर्षों में देश भर में वायरलेस उपभोक्ताओं की कुल संख्या नीचे दी गई है:

क्र. सं.

अवधि समाप्त

वायरलेस उपभोक्ता (करोड़ में)

1

31.03.2020

115.77

2

31.03.2021

118.09

3

31.03.2022

114.20

4

31.03.2023

114.39

5

31.03.2024

116.54

 

सितंबर 2024 तक कुल इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 97.15 करोड़ है, जिसमें 4.36 करोड़ वायर्ड इंटरनेट उपभोक्ता और 92.78 करोड़ वायरलेस इंटरनेट उपभोक्ता शामिल हैं। इसके अलावा, सितंबर 2024 तक 7,23,339 वाई-फाई ग्राहक हैं।

अनुलग्नक-I

राज्यवार जिलों और गांवों की संख्या जहां 5जी बीटीएस स्थापित किए गए हैं:

राज्य

जिलों की संख्या जहां 5जी शुरू किया गया है

गांवों की संख्या जहां 5जी बीटीएस स्थापित किए गए हैं

आंध्र प्रदेश

26

3,797

अरुणाचल प्रदेश

27

108

असम

35

1,757

बिहार

38

4,601

छत्तीसगढ

33

1,362

गोवा

2

111

गुजरात

33

4,842

हरियाणा

22

2,538

हिमाचल प्रदेश

12

1,192

झारखंड

24

1,642

कर्नाटक

31

3,750

केरल

14

925

मध्य प्रदेश

55

3,686

महाराष्ट्र

36

6,910

मणिपुर

14

214

मेघालय

12

182

मिजोरम

11

45

नगालैंड

16

114

ओडिशा

30

2,934

पंजाब

23

2,669

राजस्थान

41

5,393

सिक्किम

6

98

तमिलनाडु

38

3,211

तेलंगाना

33

2,145

त्रिपुरा

8

108

उतर प्रदेश

75

8,451

उत्तराखंड

13

845

पश्चिम बंगाल

23

4,521

 

यह जानकारी संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी ने 20 मार्च, 2025 को राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में दी।

अधिक जानकारी के लिए डीओटी हैंडल्स को फॉलो करें: -

एक्स - https://x.com/DoT_India

इंस्टा - https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ ==

फेसबुक - https://www.facebook.com/DoTIndia

YouTube- https://www.youtube.com/@departmentoftelecom

***

एमजी/केसी/जीके



(Release ID: 2113961) Visitor Counter : 201


Read this release in: English