Print
XClose
Press Information Bureau
Government of India
सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
22 NOV 2018 2:51PM by PIB Delhi
मंत्रिमंडल ने अन्‍य पिछड़े वर्गों के उप-वर्गीकरण के मुद्दे की जांच करने वाले आयोग की सेवा अवधि को 31 मई, 2019  तक विस्‍तार देने को मंजूरी दी

 

     प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्‍द्रीय सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग के उप-वर्गीकरण के मुद्दे की जांच करने वाले आयोग की सेवा अवधि को 30 नवम्‍बर, 2018 से छह महीने बढ़ाकर 31 मई, 2019 तक विस्‍तार देने की मंजूरी दी है।

      आयोग ने राज्‍य सरकारराज्‍य पिछड़ा वर्ग आयोग, विभिन्‍न सामुदायिक संगठन व पिछड़े वर्गों से जुड़े आम नागरिकों समेत विभिन्‍न हितधारकों के साथ विस्‍तार से बैठकें की है। आयोग ने उच्‍च शै‍क्षणिक संस्‍थानों में नामांकित ओबीसी छात्रों तथा केन्‍द्र सरकार के विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, सरकारी बैंकों व वित्‍तीय संस्‍थानों में ओबीसी के प्रतिनिधित्‍व से संबंधित आंकड़ों का संग्रह किया है।

      रिपोर्ट तथा उप-वर्गीकरण सूची को अंतिम रूप देने से पहले, प्राप्‍त आंकड़ों के परीक्षण व विश्‍लेषण के आधार पर आयोग ने राज्‍यों तथा उनके पिछड़े वर्ग आयोगों के साथ अगले दौर की चर्चाओं की आवश्‍यकता व्‍यक्‍त की है।

***

अतुल कुमार तिवारी/अर्चना/जेके/जीआरएस-11347