राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

एनएचआरसी, भारत ने टीबी मुक्त भारत अभियान के बीच मध्य प्रदेश के भोपाल में टीबी के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया


रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2024 में पंजीकृत 1.77 लाख मरीजों में से केवल 1.43 लाख को ही सरकार की पोषण योजना के तहत प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता की एक किस्त मिली

आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

प्रविष्टि तिथि: 27 NOV 2026 8:06PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने मध्य प्रदेश के भोपाल में पंजीकृत तपेदिक (टीबी) मरीजों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल में पंजीकृत टीबी मरीजों की संख्या वर्ष 2022 में 10,773 से बढ़कर 2024 में 12,850 हो गई है, जो लगभग 19 प्रतिशत की वृद्धि है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में टीबी मुक्त भारत अभियान चलाए जाने के बावजूद ये आंकड़े सामने आए हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2024 में पंजीकृत 1.77 लाख मरीजों में से केवल 1.43 लाख को ही सरकारी पोषण योजना के तहत प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता की एक किस्त मिली। शेष मरीजों को एक भी किस्त प्राप्त नहीं हुई।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट में दी गई जानकारी सही है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाती है। इस संबंध में आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

26 नवंबर 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में पूरे मध्य प्रदेश में टीबी के लगभग 1.72 लाख मामले सामने आए और इस बीमारी से 4,733 लोगों की मौत हुई।

***

पीके/केसी/आरटी/जीके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2342831) आगंतुक पटल : 25
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu