प्रविष्टि तिथि:
27 NOV 2026 1:28PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने समारा वैकल्पिक निवेश निधि– स्कीम-I एलवीएफ, समारा वैकल्पिक निवेश निधि-III इंडिया, कैलिक्स कंटेनर टर्मिनल्स प्राइवेट लिमिटेड और एसोसिएटेड रोड कैरियर्स लिमिटेड से जुड़े प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन के तहत समारा वैकल्पिक निवेश निधि स्कीम-I एलवीएफ (समारा एआईएफ स्कीम-I) और समारा वैकल्पिक निवेश निधि-III इंडिया (सामूहिक रूप से ‘समारा एआईएफ’) द्वारा कैलिक्स कंटेनर टर्मिनल्स प्राइवेट लिमिटेड (कैलिक्स) में हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके बाद कैलिक्स, एसोसिएटेड रोड कैरियर्स लिमिटेड (एआरसी) में हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी और कैलिक्स का एआरसी में विलय करने का प्रस्ताव है।
समारा वैकल्पिक निवेश निधि, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (वैकल्पिक निवेश निधि) विनियम, 2012 के तहत भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) में पंजीकृत श्रेणी-II के वैकल्पिक निवेश कोष हैं। इनका प्रबंधन या इन्हें सलाह देने का कार्य इनके निवेश प्रबंधक समारा वैकल्पिक निवेश प्रबंधन एलएलपी द्वारा किया जाता है।
कैलिक्स भारत में वर्ष 2006 में निगमित एक निजी लिमिटेड कंपनी है। यह भारत में कंटेनर फ्रेट स्टेशन (सीएफएस) सुविधाएं उपलब्ध कराने के व्यवसाय में संलग्न है।
एसोसिएटेड रोड कैरियर्स लिमिटेड भारत में वर्ष 1972 में निगमित एक असूचीबद्ध सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी है। यह लॉजिस्टिक्स और सड़क परिवहन सेवाएं प्रदान करने के व्यवसाय में संलग्न है। इसका परिचालन पूरे भारत में फैला हुआ है।
***
पीके/केसी/आरटी/एचएन/पीके