संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सितंबर 2026 के दौरान एचपी एलएसए के अंतर्गत ऊना, मंडी और जोगिंदर नगर के शहरी मार्ग और ऊना से मंडी तथा मंडी से ऊना तक राजमार्ग पर किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के निष्कर्ष जारी किए

प्रविष्टि तिथि: 26 NOV 2026 12:26PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के दौरान हिमाचल प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एचपी एलएसए) के अंतर्गत ऊना, मंडी और जोगिंदर नगर के शहरी मार्ग और ऊना से मंडी तथा मंडी से ऊना तक के राजमार्ग मार्ग पर किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की रियल टाइम में गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप दर (सीडीआर), कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल), अपलोड डेटा अंतरण (यूएल) आदि जैसे प्रमुख सेवा की गुणवत्ता (क्यूओएस) मानकों के लिए टीएसपी के प्रदर्शन को दर्ज करता है। इनका प्रकाशन उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है।

इन स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट को शहरों, प्रमुख स्थलों (हॉटस्पॉट), सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग वाले परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तैयार किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्ट में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सिम कार्ड का उपयोग करते हुए 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव डेटा और वॉयस सत्र स्थापित किए जाते हैं। इसके लिए कई उन्नत परीक्षण हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और उन्नत सॉफ्टवेयर प्रणालियों के माध्यम से इन सत्रों की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 15 सितंबर 2026 से 18 सितंबर 2026 के दौरान हिमाचल प्रदेश एलएसए में 373 किलोमीटर के शहरी मार्ग, 6 हॉटस्पॉट स्थानों, 5.2 किलोमीटर के पैदल परीक्षण मार्ग, 225.1 किलोमीटर के राजमार्ग मार्ग तथा एक स्थान पर अंतर-संचालक कॉलिंग (इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग) के लिए ड्राइव टेस्ट किए। ये परीक्षण ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली की निगरानी में किए गए।

ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत निष्कर्ष, परीक्षण के दिन और समय पर सम्बंधित क्षेत्र/मार्ग में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट के मार्ग : मानचित्र में दिए गए संकेतों के अनुसार ड्राइव टेस्ट के विभिन्न मार्गों का विवरण दर्शाया गया है। इसमें शहरी मार्ग, अंतर-संचालक कॉल परीक्षण, हॉटस्पॉट स्थान, पैदल परीक्षण मार्ग और राजमार्ग शामिल हैं।

.https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image001_20261126122855_6f84ae.png

चित्र-1: ड्राइव टेस्ट के मार्ग

प्रमुख मानदंड

(क) कवरेज में कमी: ऐसे नमूनों का प्रतिशत, जिनमें सम्बंधित तकनीक (2जी/3जी/4जी/5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल क्षमता से कम सिग्नल क्षमता पाई गई।

(ख) वॉयस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप में लगने वाला समय, कॉल के दौरान आवाज न आने की दर तथा आवाज की गुणवत्ता।

(ग) कॉल साइलेंस इंस्टेंस: कॉल के दौरान आवाज न आने की घटनाओं की कुल संख्या।

(घ) डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड की गति, विलंबता, जिटर (हल्का विचलन) तथा पैकेट ड्रॉप दर।

ऊना, मंडी और जोगिंदर नगर शहरों (हिमाचल प्रदेश एलएसए) में प्रमुख मानदंडों के आधार पर मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का विवरण इस प्रकार है:

1. कवरेज में कमी: ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट मार्ग पर वॉयस परीक्षण के दौरान प्राप्त सिग्नल की क्षमता का आकलन किया गया। इसमें कुल एकत्रित नमूनों में से कमजोर सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या एयरटेल के लिए 3846/64200, बीएसएनएल के लिए 20158/60813, आरजेआईएल के लिए 2174/63875 और वीआईएल के लिए 16902/63375 रही। कवरेज में कमी का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-I के मानचित्र में दिया गया है।

2. कॉल ड्रॉप: ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की कुल संख्या में से ड्रॉप हुई कॉल की संख्या एयरटेल के लिए 5/570, बीएसएनएल के लिए 49/538, आरजेआईएल के लिए 3/565 और वीआईएल के लिए 13/560 रही। कॉल ड्रॉप वाले स्थानों का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-I के मानचित्र में दिया गया है।

3. कॉल साइलेंस इंस्टेंस: ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी) में स्थापित कुल कॉल में से 3 सेकंड से अधिक समय तक आवाज न आने की घटनाओं की संख्या एयरटेल के लिए 15/536, बीएसएनएल के लिए 4/433, आरजेआईएल के लिए 9/539 और वीआईएल के लिए 12/497 रही। ऐसी घटनाओं वाले स्थानों का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-I के मानचित्र में दिया गया है।

4. डेटा डाउनलोड और अपलोड की गति:

(i) डेटा डाउनलोड का प्रदर्शन (समग्र): औसत डाउनलोड गति एयरटेल (5जी) के लिए 122.28 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 9.49 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 171.68 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी) के लिए 12.18 एमबीपीएस दर्ज की गई। डाउनलोड गति का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-I के मानचित्र में दिया गया है।

(ii) डेटा अपलोड का प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड गति एयरटेल (5जी) के लिए 13.44 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 4.57 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 18.01 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी) के लिए 5.45 एमबीपीएस दर्ज की गई। अपलोड गति का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-I के मानचित्र में दिया गया है।

कॉल ड्रॉप और कॉल के दौरान आवाज न आने की घटनाओं वाले स्थानों को अनुलग्नक-I के मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

ऊना से मंडी तक के राजमार्ग मार्ग (हिमाचल प्रदेश एलएसए) पर प्रमुख मानदंडों के आधार पर मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का विवरण निम्नलिखित है:

1. कवरेज में कमी: ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट मार्ग पर वॉयस परीक्षण के दौरान प्राप्त सिग्नल की क्षमता का आकलन किया गया। इसमें कुल एकत्रित नमूनों में से कमजोर सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या एयरटेल के लिए 387/13127, बीएसएनएल के लिए 3173/12473, आरजेआईएल के लिए 344/12972 और वीआईएल के लिए 3206/12923 रही। कवरेज में कमी का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-II के मानचित्र में दिया गया है।

2. कॉल ड्रॉप: ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की कुल संख्या में से ड्रॉप हुई कॉल की संख्या एयरटेल के लिए 2/67, बीएसएनएल के लिए 7/63, आरजेआईएल के लिए 2/65 और वीआईएल के लिए 6/65 रही। कॉल ड्रॉप वाले स्थानों का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-II के मानचित्र में दिया गया है।

3. कॉल साइलेंस इंस्टेंस : ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी) में स्थापित कुल कॉल में से 3 सेकंड से अधिक समय तक मौन रहने की घटनाओं की संख्या एयरटेल के लिए 1/66, बीएसएनएल के लिए 2/61, आरजेआईएल के लिए 4/65 और वीआईएल के लिए 2/64 रही। ऐसी घटनाओं वाले स्थानों का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-II के मानचित्र में दिया गया है।

4. डेटा डाउनलोड और अपलोड की गति:

(i) डेटा डाउनलोड का प्रदर्शन (समग्र): औसत डाउनलोड गति एयरटेल (5जी) के लिए 169.31 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 9.32 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 193.46 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी) के लिए 10.36 एमबीपीएस दर्ज की गई। डाउनलोड गति का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-II के मानचित्र में दिया गया है।

(ii) डेटा अपलोड का प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड गति एयरटेल (5जी) के लिए 15.54 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 6.29 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 21.43 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी) के लिए 5.30 एमबीपीएस दर्ज की गई। अपलोड गति का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-II के मानचित्र में दिया गया है।

कॉल ड्रॉप और कॉल के दौरान मौन रहने की घटनाओं वाले स्थानों को अनुलग्नक-II के मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

मंडी से ऊना तक के राजमार्ग मार्ग (हिमाचल प्रदेश एलएसए) पर प्रमुख मानदंडों के आधार पर मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का विवरण निम्नलिखित है:

1. कवरेज में कमी: ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट मार्ग पर वॉयस परीक्षण के दौरान प्राप्त सिग्नल की क्षमता का आकलन किया गया। इसमें कुल एकत्रित नमूनों में से कमजोर सिग्नल क्षमता वाले नमूनों की संख्या एयरटेल के लिए 396/12455, बीएसएनएल के लिए 3403/12632, आरजेआईएल के लिए 334/11892 और वीआईएल के लिए 2466/12200 रही। कवरेज में कमी का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-III के मानचित्र में दिया गया है।

2. कॉल ड्रॉप: ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की कुल संख्या में से ड्रॉप हुई कॉल की संख्या एयरटेल के लिए 1/62, बीएसएनएल के लिए 13/67, आरजेआईएल के लिए 2/61 और वीआईएल के लिए 3/61 रही। कॉल ड्रॉप वाले स्थानों का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-III के मानचित्र में दिया गया है।

3. कॉल साइलेंस इंस्टेंस: ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी) में स्थापित कुल कॉल में से 3 सेकंड से अधिक समय तक आवाज न आने की घटनाओं की संख्या एयरटेल के लिए 1/60, बीएसएनएल के लिए 1/58, आरजेआईएल के लिए 2/60 और वीआईएल के लिए 0/61 रही। ऐसी घटनाओं वाले स्थानों का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-III के मानचित्र में दिया गया है।

4. डेटा डाउनलोड और अपलोड की गति:

(i) डेटा डाउनलोड का प्रदर्शन (समग्र): औसत डाउनलोड गति एयरटेल (5जी) के लिए 209.58 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 10.15 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 194.88 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी) के लिए 9.63 एमबीपीएस दर्ज की गई। डाउनलोड गति का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-III के मानचित्र में दिया गया है।

(ii) डेटा अपलोड का प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड गति एयरटेल (5जी) के लिए 14.67 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 5.59 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 14.40 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी) के लिए 4.36 एमबीपीएस दर्ज की गई। अपलोड गति का विस्तृत विवरण अनुलग्नक-III के मानचित्र में दिया गया है।

कॉल ड्रॉप और कॉल के दौरान आवाज न आने की घटनाओं वाले स्थानों को अनुलग्नक-III के मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

आईडीटी के दौरान कवर किए गए ड्राइव टेस्ट मार्गों और क्षेत्रों का विवरण इस प्रकार है:

1. शहरी क्षेत्र: शहर में किए गए ड्राइव टेस्ट के अंतर्गत ऊना, लाल सिंगी, झेलारा, जलग्रां, डंगोली, भड़वार, बरनोह, मतयाना, शिव नगर, टकोली, भरमार, चौकी मनियार, बरूही, अकरोट, कुठेरम, अंब, मंडी, रंधारा, रिवालसर, ढलवान, कपाही, सुंदरनगर, डडौर, गुटकर, मेहर, कुन्नू, नरला, पधर, कोटरोपी, उरला, घटासनी, हरभाग, जोगिंदर नगर, चौंतड़ा, मचियाल, बरोटी, गियूं, कोटली आदि तथा आसपास के क्षेत्रों को शामिल किया गया।

2. राजमार्ग: राजमार्ग मार्ग पर ऊना से मंडी तक गुटकर, नेर चौक, सुंदरनगर, बिलासपुर, कोठीपुरा, कीरतपुर साहिब, आनंदपुर साहिब, नंगल और मेहतपुर आदि होते हुए तथा मंडी से ऊना तक नेर चौक, जाहू, लदरपुर, भोटा, सलौणी, बड़सर और बंगाणा आदि होते हुए परीक्षण किया गया।

3. हॉटस्पॉट: स्थिर अवस्था में उपयोगकर्ताओं के मोबाइल नेटवर्क अनुभव का आकलन करने के लिए लाल बहादुर शास्त्री राजकीय अस्पताल, मंडी; मंडी बस स्टैंड; मंडी मॉल रोड, पुरानी मंडी-मंडी; क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना और ऊना बस स्टैंड को हॉटस्पॉट स्थलों के रूप में शामिल किया गया।

4. पैदल परीक्षण (वॉक टेक्ट): 17 सितंबर 2026 और 18 सितंबर 2026 को किए गए पैदल परीक्षण में जीवन मार्केट, ऊना और मंडी मॉल रोड को शामिल किया गया। इसका उद्देश्य अधिक भीड़भाड़ वाले पैदल यात्री क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क के प्रदर्शन का आकलन करना था।

इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष सम्बंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के साथ साझा किए गए हैं, ताकि वे अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है।

किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए adv.delhi@trai.gov पर ईमेल भेजा जा सकता है अथवा ट्राई के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय से दूरभाष संख्या +91-11-20907772 पर संपर्क किया जा सकता है।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें

***

पीके/केसी/आरटी/वीके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2341956) आगंतुक पटल : 11
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English