प्रविष्टि तिथि:
22 NOV 2026 3:47PM by PIB Bhopal
केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, भोपाल द्वारा बांद्राभान मेले, जिला नर्मदापुरम में ‘विकसित भारत @ 2047’ विषय पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता खोलकर सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, विधायक श्री सीताशरण शर्मा, कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन, एसडीएम श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जनपद अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे, जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला एवं पीआईबी निदेशक श्री मनीष गौतम द्वारा किया गया।

शुभारंभ के पश्चात सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रदर्शनी में प्रदर्शित केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प से संबंधित जानकारियों में रुचि दिखाई।

इस अवसर पर विभागीय पंजीकृत गीत एवं नाटक दल द्वारा अतिथियों के समक्ष आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। साथ ही प्रदर्शनी परिसर में बनाए गए सेल्फी बूथ पर अतिथियों एवं आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी ली।

सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे जनसामान्य तक शासन की योजनाओं एवं विकसित भारत की परिकल्पना की जानकारी पहुंचाने का सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने मेले में आए समस्त नागरिकों से अपील की कि वे प्रदर्शनी का अवलोकन कर देश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत @ 2047 के संकल्प से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करें।
***