वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नर्मदापुरम में कल आयोजित होगा 'मेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर'

प्रविष्टि तिथि: 20 NOV 2026 5:53PM by PIB Bhopal

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग (DFS) के निर्देशानुसार, पूरे प्रदेश में 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक 'वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान' (Financial Inclusion Saturation Campaign) चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर सभी पात्र नागरिकों को सरकार की विभिन्न वित्तीय योजनाओं से जोड़ना है।

इसी कड़ी में कल राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) द्वारा कल 21 नवंबर 2026 को नर्मदापुरम स्थित साई कृष्णा हिल रिसॉर्ट में सुबह 11:30 बजे से एक मेगा वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर (Mega Financial Inclusion Saturation Camp) का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की कार्यपालक निदेशक सुश्री सोनाली सेन गुप्ता मुख्य रूप से शामिल होंगी। उनके साथ आरबीआई और विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इस शिविर का उद्देश्य आम जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें इन योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है।

***


(रिलीज़ आईडी: 2339189) आगंतुक पटल : 26