प्रविष्टि तिथि:
20 NOV 2026 3:37PM by PIB Shimla
शिमला .कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा, दूरसंचार विभाग, हिमाचल प्रदेश, शिमला द्वारा पेंशनभोगियों के लिए सुविधापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 के अंतर्गत 20/11/2026 को सुंदरनगर, हि०प्र० में डिजिटल जीवन प्रमाण शिविर का आयोजन किया गया।
पेंशनरों को Face Authetication Technology का इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण भी दिया गया व पेंशनरों द्वारा स्वयं भी DLC बनाए गए। सबसे वरिष्ठ 4 पेंशनभोगियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
SS/RK