प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने माता-पिता का सम्मान और आदर करने को एक अनिवार्य जिम्मेदारी के रूप में रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 20 NOV 2026 1:28PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, इसमें माता-पिता का सम्मान और आदर करने को एक अनिवार्य जिम्मेदारी के रूप में रेखांकित किया गया है:

तपःशौचवता नित्यं सत्यधर्मरतेन च।

मातापित्रोरहरहः पूजनं कार्यमञ्जसा॥

 

यह श्लोक इस बात पर बल देता है कि जो व्यक्ति निरंतर तप और पवित्रता में लगा रहता है, तथा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलता है, उसे अपने माता-पिता की निष्ठापूर्वक सेवा और सम्मान करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया है:

 

तपःशौचवता नित्यं सत्यधर्मरतेन च।

मातापित्रोरहरहः पूजनं कार्यमञ्जसा॥

***

पीके/केसी/आरटी/वीके/एमवाई


(रिलीज़ आईडी: 2338967) आगंतुक पटल : 34
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Malayalam