सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनएपीडीडीआर  के माध्यम से पुनर्वास और आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ करना


आंध्र प्रदेश के कडपा के श्री सुदेश कुमार का मंत्रालय द्वारा समर्थित नशामुक्ति उपचार, परामर्श और पुनर्वास के माध्यम से उपचार एवं पुनर्वास

प्रविष्टि तिथि: 19 NOV 2026 7:01PM by PIB Delhi

नशामुक्ति उपचार, परामर्श और पुनर्वास सेवाओं की समग्र सुविधा, मादक पदार्थों पर निर्भरता से प्रभावित व्यक्तियों के व्यक्तिगत कल्याण को बढ़ावा देने, पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा समाज में पुनः एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

आंध्र प्रदेश के कडपा निवासी 42 वर्षीय श्री सुदेश कुमार (नाम बदला हुआ), जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ बी सी ) समुदाय से संबंधित हैं। उन्होंने  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की नशीली दवाओं की मांग में कमी के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीडीआर) योजना के अंतर्गत पुनर्वास सहायता प्राप्त कर शराब की लत को छोड़ने सफलतापूर्वक काबू पाया है।

हाई स्कूल तक शिक्षा प्राप्त करने वाले राजेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के जीवनयापन के लिए ड्राइवर  का काम करते थे तथा दैनिक मजदूरी भी करते थे। हालांकि, शराब की लत ने धीरे-धीरे उनके व्यक्तिगत, व्यावसायिक और आर्थिक जीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप रोजगार में अनियमितता, आर्थिक अस्थिरता और पारिवारिक संबंधों में तनाव उत्पन्न हुआ।

स्वस्थ जीवन जीने और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के संकल्प तथा परिवार के सदस्यों के प्रोत्साहन से सुदेश कुमार ने आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में स्थित सर्वोदय इंटीग्रेटेड रिहैबिलिटेशन सेंटर फॉर एडिक्ट्स (आईआरसीए) से संपर्क किया।

5 फरवरी 2026 को सुदेश को एनएपीडीडीआर योजना के अंतर्गत व्यापक नशामुक्ति उपचार और पुनर्वास सहायता प्रदान की गई। इसमें व्यक्तिगत परामर्श, पारिवारिक परामर्श, समूह परामर्श, योग, ध्यान, प्रेरक सत्र और मनोसामाजिक सहयोग शामिल थे।

मादक पदार्थों पर निर्भरता से उबर रहे व्यक्तियों के लिए व्यवस्थित पुनर्वास और निरंतर परामर्श व्यक्तिगत तथा सामाजिक परिवर्तन के महत्वपूर्ण साधन हैं। इन हस्तक्षेपों से सुदेश को शराब की लत के हानिकारक प्रभावों को समझने, अपना आत्मविश्वास पुनः प्राप्त करने और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायता मिली। पारिवारिक परामर्श से उनके परिवार के सदस्यों के साथ संबंध भी मजबूत हुए।

27 अप्रैल 2026 को किए गए अनुवर्ती मूल्यांकन के अनुसार, सुदेश ने शराब को पूरी तरह छोड़ दिया था और वे एक नशामुक्त एवं जिम्मेदार जीवन जी रहे थे। उन्होंने कडपा में एक छोटी चाय की दुकान भी स्थापित कर ली थी, जिससे उन्हें स्थिर आय प्राप्त हो रही थी, वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर पा रहे थे और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे थे।

नशामुक्ति उपचार प्रदान करने के अतिरिक्त, एनएपीडीडीआर योजना का उद्देश्य व्यवहार में परिवर्तन, भावनात्मक कल्याण, सामाजिक पुनःएकीकरण और सतत पुनर्वास को बढ़ावा देना है, जिससे व्यक्ति स्वस्थ, उत्पादक और गरिमापूर्ण जीवन जी सकें।

शराब पर निर्भरता से उबरने और उद्यमिता की ओर बढ़ने तक सुदेश की यात्रा लक्षित पुनर्वास हस्तक्षेपों के महत्व को रेखांकित करती है। इससे आत्मविश्वास बहाल करने, आजीविका के अवसरों को मजबूत करने तथा व्यक्तियों और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायता मिलती है।

यह पहल सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की समग्र पुनर्वास, सामाजिक सशक्तीकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह नशा मुक्त भारत और विकसित भारत@2047 के व्यापक दृष्टिकोण में योगदान देती है।

****

पीके/केसी/आरटी/एनकेएस

 


(रिलीज़ आईडी: 2338770) आगंतुक पटल : 27
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu