युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वंदे मातरम् शिविर (17 से 23 नवंबर 2026) के अंतर्गत सहभागियों का क्षेत्र भ्रमण

प्रविष्टि तिथि: 18 NOV 2026 6:37PM by PIB Raipur

माई भारत, रायपुर द्वारा आयोजित "वंदे मातरम् शिविर" (17 से 23 नवंबर 2026) के अंतर्गत त्रिपुरा, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना तथा जम्मू-कश्मीर, इन छह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से आए सहभागी युवाओं को छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय वीरों के योगदान तथा ग्रामीण विरासत से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराने हेतु क्षेत्र भ्रमण (फील्ड विज़िट) का आयोजन किया गया।

इस क्रम में निम्नलिखित स्थलों का भ्रमण कराया गया:

1. जनजातीय संग्रहालय, नवा रायपुर

सहभागियों ने छत्तीसगढ़ की विभिन्न जनजातियों की जीवन शैली, परंपराओं, वेशभूषा, आभूषण, लोक कला एवं सांस्कृतिक धरोहर का अवलोकन किया। इससे विभिन्न राज्यों से आए युवाओं को प्रदेश की जनजातीय विविधता को निकट से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

2. शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय

सहभागियों ने अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान तथा स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के अविस्मरणीय योगदान की जानकारी प्राप्त की। इस भ्रमण से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, त्याग एवं कर्तव्यबोध की भावना को बल मिला।

3. पुरखौती मुक्तांगन

सहभागियों ने पुरखौती मुक्तांगन में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक शिल्प, जनजातीय स्थापत्य एवं ग्रामीण जीवन से जुड़ी कलाकृतियों का अवलोकन किया। यह स्थल प्रदेश की पुरखों की विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है।

भ्रमण के दौरान विभिन्न राज्यों के सहभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, आपस में सांस्कृतिक अनुभव साझा किए तथा स्थलों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के संबंध में जिज्ञासाएँ भी व्यक्त कीं। यह शिविर "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की भावना को सशक्त करते हुए युवाओं में अपनी विरासत के प्रति गौरव, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास करने का सार्थक प्रयास है।

******


(रिलीज़ आईडी: 2338077) आगंतुक पटल : 18
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English