संचार मंत्रालय
डाक जीवन बीमा की सेवाएं नौ दिन रहेंगी बाधित, 25 नवंबर को नए सिस्टम का होगा रोलआउट
पूर्व-रोलआउट प्रक्रिया के तहत 16 से 24 नवंबर तक सेवाओं पर अस्थायी रोक
डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के पॉलिसीधारकों को दी गई सूचना, बीमा प्रबंधन प्रणाली होगी अपडेट
प्रविष्टि तिथि:
18 NOV 2026 3:20PM by PIB Raipur
डाक जीवन बीमा (Postal Life Insurance–PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (Rural Postal Life Insurance–RPLI) की सेवाएं नई बीमा प्रबंधन प्रणाली लागू करने की प्रक्रिया के तहत 16 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। इन सेवाओं की नई बीमा प्रबंधन प्रणाली (Insurance Management Solution–IMS) का रोलआउट 25 नवंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।
डाक विभाग, भारत सरकार, संचार मंत्रालय के अंतर्गत निदेशालय डाक जीवन बीमा, नई दिल्ली द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक F.No.56-14/2025-LI (IMS 2.0), दिनांक 12 नवंबर 2026 के अनुपालन में रायपुर संभाग के डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसीधारकों को यह सूचना दी गई है।
नई प्रणाली लागू करने से पहले आवश्यक तकनीकी एवं अन्य पूर्व-रोलआउट गतिविधियां (Pre-Rollout Activities) पूरी की जाएंगी। इस प्रक्रिया के चलते निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित बीमा सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी। डाक विभाग ने पॉलिसीधारकों से अपील की है कि वे सेवाओं में संभावित व्यवधान को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक बीमा संबंधी कार्य समय रहते पूरा कर लें।
*****
आरडीजे/बीकेटी
(रिलीज़ आईडी: 2337866)
आगंतुक पटल : 32
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English