संघ लोक सेवा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I), 2026 – अंतिम परिणाम की घोषणा

प्रविष्टि तिथि: 05 NOV 2026 7:52PM by PIB Delhi

नीचे 617 उम्मीदवारों की मेरिट के क्रम में सूची दी गई है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित साक्षात्कारों के आधार पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 157वें पाठ्यक्रम तथा नौसेना अकादमी (एनए) के 119वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) के थल सेना, नौसेना और वायु सेना अंगों में प्रवेश के लिए सफलता प्राप्त की है। उपर्युक्त पाठ्यक्रमों के प्रारंभ होने की तिथि के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया रक्षा मंत्रालय की वेबसाइटों यानी www.joinindianarmy.nic.in, www.joinindiannavy.gov.in और www.careerindianairforce.cdac.in पर जाएँ।

2. इन सूचियों को तैयार करते समय चिकित्सा परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है।

3. उपर्युक्त सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी (अभ्यर्थिता) अनंतिम (प्रोविजनल) है, जो उनके द्वारा दावा की गई जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि के समर्थन में आवश्यक प्रमाण पत्र सीधे 'एडिशनल डायरेक्टरेट जनरल ऑफ रिक्रूटिंग, एडजुटेंट जनरल ब्रांच, एकीकृत मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय (सेना), वेस्ट ब्लॉक नंबर III, विंग-1, आर.के. पुरम, नई दिल्ली - 110066' को प्रस्तुत करने के अधीन है (जहां ऐसा पहले नहीं किया गया है)। ये प्रमाण पत्र संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को नहीं भेजे जाने हैं।

4. पते में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होने की स्थिति में, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इसकी सूचना तुरंत सीधे ऊपर दिए गए पते पर सेना मुख्यालय को दें।

5. यह परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध है। हालांकि, उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

6. संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में एक सुविधा काउंटर स्थित है। उम्मीदवार कार्य दिवसों के दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 05:30 बजे के बीच इस काउंटर पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी या स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार सभी दिनों में सुबह 09:00 बजे से रात 08:00 बजे के बीच टेलीफोन नंबर 011-24041001 और 011-40303444 पर हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। एसएसबी या साक्षात्कार से संबंधित मामलों के लिए, प्रथम वरीयता के आधार पर उम्मीदवार निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं: थल सेना के लिए टेलीफोन नंबर 011-26175473 या joinindianarmy.nic.in पर; नौसेना/नौसेना अकादमी के लिए टेलीफोन नंबर 011-23010097, ईमेल officer-navy[at]nic[dot]in या joinindiannavy.gov.in पर; तथा वायु सेना के लिए टेलीफोन नंबर 011-23010231 (एक्सटेंशन 7645/7646/7610) या www.careerindianairforce.cdac.in पर।

परिणाम देखने के लिए यहाँ क्लिक करें:

************

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2333327) आगंतुक पटल : 72
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu