प्रविष्टि तिथि:
02 NOV 2026 4:52PM by PIB Jaipur
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में *'विकसित भारत युवा संवाद – अपना वोट जानें (Know Your Vote)'* कार्यक्रम का आयोजन डॉ. एस. एन. आयुर्विज्ञान महाविद्यालय,जोधपुर में किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
माय भारत के उपनिदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप्रजवलन कर किया गया l इस अवसर पर युवा आइकन सुश्री राजबाला चौहान ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया एवं मतदाता सूची के महत्व पर प्रस्तुतीकरण दिया। युवाओं को मतदाता अधिकारों, लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक शपथ ली तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं की सत्यता की जांच करने एवं भ्रामक जानकारी से बचने के संबंध में जागरूकता गतिविधि में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. एन. आयुर्विज्ञान महाविद्यालय,जोधपुर के प्राचार्य तथा नियंत्रक डॉ. बी. एस. जोधा ने अपने संबोधन में युवाओं को राष्ट्र निर्माण गतिविधियों से जुड़ने,विकसित भारत का ध्वजवाहक बनने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी (योगासन) श्री उज्ज्वल ने युवाओं को खेलों से जुड़कर स्वस्थ भारत का निर्माण करने तथा नशे से दूर रहकर विकसित भारत में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम आयोजन को सफल बनाने में फार्मेसी विभाग से डॉ. कमल खींची सहित समस्त कॉलेज स्टॉफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम में श्री संजय पंवार, माय भारत स्वयंसेवक अरुण कुमार, मदाराम, किशन सिंह इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक जसराज जांगिड़ ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मतदाता जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक भागीदारी एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना तथा उन्हें *विकसित भारत @2047* के संकल्प से जोड़ना रहा।


_20261102170017_b9d44a.jpeg)

000000