प्रविष्टि तिथि:
01 NOV 2026 6:13PM by PIB Bhopal
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में 79वें आर्मी डे समारोहों की काउंटडाउन का शुभारंभ ‘संकल्प वृक्ष’ के औपचारिक रोपण के साथ हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद चौहान, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, सुदर्शन चक्र कोर उपस्थित रहे।
_20261101181857_534314.jpg)
राज्यव्यापी ‘मेरी माटी’ अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों से एनसीसी कैडेटों द्वारा एकत्रित की गई मिट्टी से अर्जुन वृक्ष के पौधे का रोपण ‘संकल्प वृक्ष’ के रूप में किया गया। ‘एक भारत, एक सेना, एक संकल्प’ की थीम पर आधारित यह पहल राष्ट्रीय एकता, सामूहिक संकल्प तथा भारतीय सेना के जवानों के साहस, बलिदान और समर्पण के प्रति जनमानस की कृतज्ञता का प्रतीक है।

सभी 55 जिलों की मिट्टी का एक स्थान पर एकत्र होना मध्य प्रदेश के जन-जन की भावनाओं को एक साझा श्रद्धांजलि के रूप में अभिव्यक्त करता है। यह उन सैनिकों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जो राष्ट्र की सुरक्षा एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। संकल्प वृक्ष भारतीय सेना और देशवासियों के बीच अटूट संबंध का जीवंत प्रतीक बनेगा।


इस अवसर पर आर्मी डे 2027 की कर्टेन रेज़र वीडियो का भी अनावरण किया गया, जिसके साथ भोपाल में आयोजित होने वाले समारोहों की काउंटडाउन औपचारिक रूप से प्रारंभ हुई। भोपाल में पहली बार 15 जनवरी 2027 को आर्मी डे समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों के क्रम में प्रदेशभर में विभिन्न स्मरणोत्सव एवं जनसहभागिता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

‘संकल्प वृक्ष’ ‘एक भारत, एक सेना, एक संकल्प’ की भावना को साकार करता है—एक राष्ट्र, जो अपने सैनिकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और सामूहिक संकल्प के सूत्र में बंधा है।
***
Ankush Chavan, PRO Defence