भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने ‘मेबैक एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा ‘सहृदय हेल्थ केयर’ की 100% इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 22 OCT 2026 8:25PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ‘मेबैक एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा ‘सहृदय हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड’ की 100% इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में मेबैक एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा सहृदय हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य) की 100% इक्विटी शेयर पूंजी का अधिग्रहण शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) है, जिसे पूरी तरह से प्रस्तावित लेनदेन के उद्देश्य से ही निगमित किया गया है। इसका अप्रत्यक्ष स्वामित्व उन निवेश फंडों, वाहनों और/या खातों के पास है, जिन्हें  केकेआर एंड कंपनी इंक.  की विभिन्न सहायक कंपनियों द्वारा सलाह दी जाती है और प्रबंधित किया जाता है।

लक्ष्य कंपनी (प्रत्यक्ष रूप से और अपनी सहायक कंपनियों के माध्यम से) दक्षिण और पश्चिम भारत में 28 अस्पतालों/इकाइयों और लगभग 4,800 बिस्तरों वाले एक मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल नेटवर्क का संचालन करती है। यह हृदय रोग, तंत्रिका विज्ञान, पाचन तंत्र रोग विज्ञान, गुर्दा विज्ञान, ओंकोलॉजी (कैंसर), अस्थि चिकित्सा,गहन चिकित्सा, महिला स्वास्थ्य और अन्य चिकित्सा व शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ सहित 80 से अधिक नैदानिक विशेषज्ञताओं में व्यापक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करता है।

***

पीके/केसी/आरटी/एसके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2326969) आगंतुक पटल : 55
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English